Dengerous Hug : ऑफिस में Colleague ने किया हग, महिला पहुंची अस्पताल, जानें पूरा मामला

Dengerous Hug : ऑफिस में Colleague ने किया हग, महिला पहुंची अस्पताल, जानें पूरा मामला

Dengerous Hug,
नई दिल्ली, नवप्रदेश। जब हम दफ्तर में अपने सहकर्मियों (Dengerous Hug) से मिलते हैं तो कुछ से गर्मजोशी से हाथ मिलते हैं। जबकि खास साथियों को ‘जादू की झप्पी’ दे देते हैं! पर क्या आपने कभी किसी को इतनी जोर से गले लगाया कि उसकी पसलियां टूट जाएं? बात अजीब लग रही है ना।

लेकिन चीन में एक महिला ने अपने सहकर्मी पर गले लगाने के दौरान 3 पसलियां तोड़ने का आरोप लगाते हुए केस कर दिया। उसने दावा किया कि उसके पुरुष सहकर्मी ने उसे इतनी जोर से गले लगाया कि दर्द से उसकी चीख निकल गई। 5 दिन तक दर्द रहने पर उसे अस्पताल जाना पड़ा। अब शख्स (आरोपी) को आदेश मिला है कि वह महिला (पीड़िता) को मुआवजे के तौर पर 1.16 लाख रुपये देगा।

दरअसल, चीन के हुनान प्रांत के यूयांग (Dengerous Hug)  शहर की महिला अपने कार्यस्थल पर एक सहकर्मी के साथ बातचीत कर रही थी कि तभी एक पुरुष सहकर्मी उसके पास आया और उसे जोर से गले लगा लिया।

कथिततौर पर महिला दर्द से चीख पड़ी और दफ्तर से जाने के बाद भी उसके सीने में दर्द रहा। वह तुरंत डॉक्टर (Dengerous Hug) के पास नहीं गई, बल्कि सीने पर गर्म तेल लगाकर बेड पर लेट गई। पर जब 5 दिनों तक दर्द कम नहीं हुआ तो उसने अस्पताल का रुख किया।

जब महिला ने एक्स-रे करवाया तो पता चला कि उसकी तीन पसलियां टूटी हुई थीं, जिनमें से दो दाईं तरफ और एक पसली बाईं ओर स्थित रिब केज में थी। इस चक्कर में उसे दफ्तर से छुट्टी लेनी पड़ी, जिससे उसका आर्थिक नुकसान भी हुआ। साथ ही, दवाईयों और नर्सिंग सेवाओं के खर्चों का भुगतान भी करना पड़ा।

ठीक होने के दौरान, वह उस पुरुष सहकर्मी के पास गई और उसके साथ समझौता करने की कोशिश की। लेकिन उस आदमी ने बहस की और कहा कि उसके पास इस बात का कोई सबूत नहीं है कि चोट उसके गले लगाने की वजह से लगी है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *