Site icon Navpradesh

BIG BREAKING : बंद होंगे 5, 10, 100 के पुराने नोट? आरबीआई ने दी ये जानकारी

demonetization 2021, rbi on old currency note of 100 rupess, navpradesh,

demonetization 2021

  Demonetisation 2021 : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के असिस्टेंट जनरल मैनेजर बी महेश की ओर से जानकारी दी गई है

मुंबई। Demonetization2021 :  5, 10 और 100 के नाेट जल्द ही बंद हो सकते हैं। आरबीआई की ओर से इसके संकेत मिल रहे हैं। आरबीआई की ओर से आ रही जानकारी के मुतािबक मार्च के बाद सभी पुराने नाेट चलन से बंद हाे जाएंगे।

हालांकि इस संबंध में आरबीआई की ओर से अधिकृत जानकारी नहीं आई है। जिसके अंतर्गत 100, 10 व 5 के नाेट चलन से बंद (demonetization 2021)  हो सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के असिस्टेंट जनरल मैनेजर बी महेश की ओर से जानकारी दी गई है कि पुराने नोटाें की सीरीज को वापस लेने की योजना है।

मनी कंट्रोल की रपोर्ट के अनुसार बी महेश ने जिला स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुरानेे  नोटो के बदले बाजार में नए नोट पहले ही चलन में आ गए हैं, जिसके कारण पुराने नाेट बंद होने पर भी लोगाें को कोई समस्या नहीं होगी।

आरबीआई की ओर से कहा गया है कि पहले नाेटबंदी के वक्त लोगों को परेशानी हुई थी, लिहाजा इस बार पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा जितने पुराने नोट थे उतने ही नए नोट बाजार में पहुंच जाए। आरबीआई की ओर से समय समय पर पुराने नोट बंद कर नए नोट जारी किए जाते हैं, तािक नकली नोटो पर नकेल कसी जा सके।

Exit mobile version