Death of rewarded female Naxalite : नहाड़ी मुठभेड़ में घायल ईनामी महिला नक्सली की हुई मौत

Death of rewarded female Naxalite : नहाड़ी मुठभेड़ में घायल ईनामी महिला नक्सली की हुई मौत

Death of rewarded female Naxalite :

Death of rewarded female Naxalite :

दंतेवाड़ा/नवप्रदेश। Death of rewarded female Naxalite : अरनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा के नहाड़ी क्षेत्र में 20 सितंबर को हुए मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल एक और महिला नक्सली हिर्रे-सपना की मौत हो गई है।

महिला नक्सली हिर्रे-सपना पर 5 लाख का ईनाम घोषित है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने 5 लाख की ईनाम घायल महिला नक्सली हिर्रे-सपना के मारे जाने की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि नक्सल प्रभावित नहाड़ी के जंगलों में 20 सितंबर को हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों के शव मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने बरामद किये थे, जिसकी शिनाख्त 5 लाख की ईनामी लखमे एवं 2 लाख की ईनामी मंगली के रूप में हुई थी।

इसके अलावा जवानों ने मौके से एक इंसास रायफल, एक भरमार सहित भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया था। जवानों ने इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने का दावा भी किया था, जिसके बाद हिर्रे सपना केरलापाल एरिया कमेटी मेंबर की मौत की खबर सामने आई है। वहीं नहाड़ी मुठभेड़ के चार दिन बाद भी नक्सलियों द्वारा अब तक कोई प्रेस नोट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed