छत्तीसगढ़

CM Baghel On Kumhari Accident : सीएम बघेल ने कुम्हारी हादसे पर किया गहरा दुख प्रकट, मुख्यमंत्री का इस घटना के जिम्मेदारों पर सख्त रूख, दिए तत्काल दण्डात्मक कार्रवाई करने के निर्देश

दुर्ग, नवप्रदेश। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुम्हारी में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज से एक बाइक गिरने से दम्पत्ति की मृत्यु की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया (CM Baghel On Kumhari Accident) है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को इस दुर्घटना में घायल बच्ची को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस घटना के जिम्मेदारों के विरुद्ध तत्काल दण्डात्मक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये (CM Baghel On Kumhari Accident) हैं।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्माणाधीन ओवरब्रिज में बेरिकेडिंग सहित सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए (CM Baghel On Kumhari Accident) हैं ताकि भविष्य में ऐसा हादसा ना हो।

बघेल ने इस हादसे में दिवंगतों की आत्मा की शांति और परिजनों को सम्बल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

बता दें कि कुम्हारी के निर्माणाधीन ब्रिज पर बीती रात भीषण हादसा हुआ था। इस हादसे में कार और बाइक नीचे गिर गए थे। जिसमें बाइक सवार पती-पत्नी की मौके पर मौत हो गई और बेटी की हालत गंभीर है। कार ड्राइवर का भी इलाज चल रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=VR9m7mNpBUo

Related Articles

Back to top button