राजधानी में सहकारी समिति कर्मचारियों ने किया अर्ध नग्न प्रदर्शन, धान खरीदी पर असर, मंत्री ने दिया आश्वासन
![Cooperative society employees demonstrated semi-naked in the capital, affected the purchase of paddy, the minister assured](https://navpradesh.com/wp-content/uploads/2021/11/semi-naked-protest-1.jpg)
semi-naked protest
रायपुर/नवप्रदेश। semi-naked protest : छत्तीसगढ़ में सरकारी आदेश के मुताबिक 1 दिसंबर से राज्य के सभी सहकारी समितियों में किसानों से धान खरीदी शुरु की जाएगी। एक और सरकार ने सभी कलेक्टरों को सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए निर्देश दिए हैं तो वहीं जिन पर खरीदी का दारोमदार है वही कर्मचारी आज बीते एक महीने से आंदोलनरत हैं।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर प्रदेश के 2058 सहकारी समिति कर्मचारी 8 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। 5 सूत्रीय मांगों को लेकर नाराज कर्मचारियों ने समितियों में ताला भी लगा दिया है। अब सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल में चले जाने से छत्तीसगढ़ में 1 दिसम्बर से शुरू होने वाले धान खरीदी प्रभावित हो सकती है। वहीं हड़ताल को लेकर किसान भी चिंतित दीहै दे रहे हैं।
सूखत की राशि हो वापस
धान खरीदी में आ रही सूखत की राशि समितियोंं को वापस दिलाने व परिवहन में देरी से होने के कारण अतिरिक्त खर्चों को समितियों को देने सहित विविध मांगों के समर्थन में सहकारी समिति कर्मचारियों ने बुधवार को अनूठा प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से अर्धनग्न प्रदर्शन (semi-naked protest) कर सरकार के खिलाफ लामबंद हुए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात भी कही।
उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी
कर्मचारियों की माने तो लंबित मांगों पर सरकार का ध्यान कई बार आकृष्ट करवाया गया। पहले भी सहकारी कर्मचारियों की मांग पर शासन के द्वारा आश्वासन दिया गया थे लेकिन 4 माह बीत जाने के बाद भी अब तक 5 सूत्रीय मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। इस स्थिति में 8 नवम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करना कर्मचारियों की मजबूरी थी। धान खरीदी में 15 दिन से भी काम समय बचा हुआ लेकिन सरकार के नुमाईंदे आंदोलनरत कर्मचारियों से बात करना भी मुनासिब नहीं समझा। कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती तो आने वाले समय में और अधिक उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।
![Cooperative society employees demonstrated semi-naked in the capital, affected the purchase of paddy, the minister assured](https://navpradesh.com/wp-content/uploads/2021/11/semi-naked-protest-2.jpg)
मुख्यमंत्री पर कर्मचारी रखे भरोसा-टेकाम
सहकारी कर्मचारियों की प्रदर्शन (semi-naked protest) पर प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा की प्रदेश में सफलं के मंशानुरूप 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होना तय है। जिसकी पूरी तैयारी लगभग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सहकारी समिति के द्वारा ही धान खरीदी की जाएगी। आंदोलन कर रहे सहकारी कर्मचारियों से शासन स्तर पर चर्चा हो रही है जिस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। मंत्री टेकाम ने कहा कि धान के सूखत को लेकर ही कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
मंत्री टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट निर्देश दिया है समिति के लोगों को घटा नहीं होने देंगे। ऐसे में अब कर्मचारियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा करना चाहिए और कर्मचारियों को हड़ताल खत्म कर धान खरीदी की तैयारियों में जुट जाना चाहिए।