छत्तीसगढ़

Constable Death : सड़क किनारे मिली कांस्टेबल की लाश…

कवर्धा/नवप्रदेश। Constable Death :  कांस्टेबल की सड़क किनारे लाश मिली है। कॉन्स्टेबल की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना कवर्धा के कुसुमघटा की बताई जा रही है।

हालांकि यह हादसा है या हत्या? इस पूरे मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई है। आरक्षक का नाम मिलेश यादव बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मिलेश यादव ड्यूटी के लिए निकला हुआ था, लेकिन उसके बाद से ही उसका पता नहीं चल रहा था। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई।

हालांकि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का लग रहा है। जानकारी के मुताबिक आरक्षक मिलेश यादव पांडा तराई थाने में पदस्थ था। कल देर रात अपने गांव बांधाटोला से वह ड्यूटी जाने के लिए निकला था, लेकिन ना तो वह थाने पहुंचा और ना ही घर लौटा। कल देर रात से ही उसका पता नहीं चल रहा था।

इसी बीच आज सुबह सड़क किनारे ग्रामीणों ने आरक्षक का शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फिर उसकी पहचान मिलेश यादव के रूप में की। प्रथम दृष्टया मामला अनियंत्रित होकर गिरने का ।चौकी के कुसुमघटा गांव में आरक्षक गिरा हुआ पड़ा मिला है, पुलिस पूरे (Constable Death) मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button