Site icon Navpradesh

BREAKING: उप्र में कांग्रेस का बड़ा दांव, घर-घर पहुंचा रही प्रियंका की ये ‘तस्वीरेंं’

congress in up, calendar depicting the picture of priyanka gandhi Vadra, navpradesh,

congress in up, distribution of priyanka gandhi vadra calendar

Congres in UP : पार्टी के मीडिया कोर्डिनेटर ललन कुमार ने बताया


लखनऊ/ ए.। Congress in UP : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस (Congress in UP) को नये सिरे से खड़ा करने में व्यस्त पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की संघर्ष गाथा को नये साल के कैलेंडर के जरिये जन जन तक पहुंचाने का अनूठा कार्य किया जा रहा है।

कैलेंडर में यूपी की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जनसंपर्कों और संघर्षों की तस्वीरें हैं। 12 पेज के इस कैलेंडर में पहले पेज पर सोनभद्र के उभ्भा जनसंहार के बाद अपनी संवेदना व्यक्त करने सोनभद्र पहुंची प्रियंका गांधी की तस्वीर आदिवासी महिलाओं के साथ छपी है।

ये तस्वीरें हैं कैलेंडर में :

कैलेंडर में हाथरस में पीडि़ता के मां से गले लगते पार्टी महासचिव की तस्वीर छपी है। हाथरस जाते हुए रास्ते में पुलिसिया लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं को बचाते हुए भी महासचिव की तस्वीर इस कैलेंडर में है। सीएए-एनआरसी के खिलाफ लगातार सड़कों पर संघर्ष करती रही प्रियंका की एक तस्वीर आजमगढ़ जिले की भी है, जिसमें वे पीडि़त परिवार की एक बच्ची के आंसू पोछ रही हैं। कैलेंडर में इसके साथ अमेठी, राएबरेली, हरियाणा, झारखंड सहित यूपी में प्रियंका गांधी द्वारा किये गए जन संपर्कों की तस्वीरें बहुत करीने से छापी गई हैं।

congress in up, priyanka gandhi pic in calendar

पार्टी सृजन अभियान में व्यस्त :

पार्टी (congress in up) के मीडिया कोर्डिनेटर ललन कुमार ने गुरुवार को बताया कि नए साल पर उत्तर प्रदेश में हर गांव और हर शहर तक वाड्रा द्वारा भेजे गए कैलेंडर कांग्रेस पार्टी पहुंचा रही है। पार्टी फिलहाल अपने संगठन सृजन अभियान में व्यस्त है। प्रदेश में न्याय पंचायत के अध्यक्षों और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के गठन का काम बहुत तेजी से चल रहा है। कांग्रेस के पदाधिकारी तीन जनवरी से अपने प्रभार वाले जिलों में प्रवास पर हैं।

10 लाख कैलेंडर भेजे :

उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी ने 10 लाख कैलेंडर यूपी में भेजे हैं। नव वर्ष के कैलेंडर को हर गांव और शहर के हर वार्ड तक वितरित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है। हर जिले और शहर कमेटी के लिए उसके आबादी के लिहाज से कैलेंडर दिए जा रहे हैं।

Exit mobile version