देश

Big News Breaking : केंद्र सरकार का ऐलान, 25 जून संविधान हत्या दिवस घोषित

केंद्र सरकार का नोटिफिकेशन जारी, 1975 में इसी दिन लगा था आपातकाल

नवप्रदेश डेस्क। Big News Breaking : केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने संविधान मामले पर आक्रामक कांग्रेस पार्टी को करारा जवाब देने का एलान कुछ अलग अंदाज़ में किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शासनकाल में आपातकाल लगाए जाने की भत्सर्ना करते हुए इस दिन को संविधान हत्या दिवस घोषित किया है। केंद्र सरकार का नोटिफिकेशन जारी, 1975 में इसी दिन लगा था आपातकाल इस दिन को केंद्र सरकार ने 25 जून संविधान हत्या दिवस के तौर पर मानाने का फैसला लिया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार 12 जुलाई को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। सरकार ने इसका गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया। फैसले की जानकारी देते हुए शाह ने लिखा- 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी तानाशाही मानसिकता को दर्शाते हुए देश में आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया था।

Related Articles

Back to top button