CM Mission 2023 : छत्तीसगढ़ में कभी किसी दल का 71वां विधायक नहीं हुआ...इसी लक्ष्य के साथ चलेंगे

CM Mission 2023 : छत्तीसगढ़ में कभी किसी दल का 71वां विधायक नहीं हुआ…इसी लक्ष्य के साथ चलेंगे

Gifts to Government Employees : 5% Dearness Allowance announced

Gifts to Government Employees

रायपुर/नवप्रदेश। CM Mission 2023 : विधानसभा चुनाव में महज डेढ़ साल का समय बचा है ऐसे में राज्य की दो बड़ी पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिशन 2023 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मिशन 2023 में 71 सीटों से ज़्यादा बहुमत लाने का लक्ष्य तय किया है।

सीएम भूपेश ने मीडिया से चर्चा में कहा कि (CM Mission 2023) छत्तीसगढ़ में कभी किसी दल का 71वां विधायक नहीं हुआ, दल-बदल के बाद भी नहीं हुआ। 71 सीट जीत पाना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है, 2023 में भी इसी लक्ष्य के साथ चलेंगे। बघेल ने आगे कहा कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में हमारे विधायकों की संख्या 68 थी, लेकिन उपचुनाव होने के बाद ये संख्या बढ़ती गई। खैरागढ़ का चुनाव अपने आप में महत्वपूर्ण रहा है, यशोदा वर्मा 20 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीती है, जो एक रिकॉर्ड है। उन्होंने खैरागढ़ के मतदाताओं को एक बार फिर से बधाई दी है।

भाजपा नेताओं ने खोया विश्वास

इधर भाजपा नेताओं के दिल्ली दौरे से लेकर जुड़े एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी प्रदेश नेतृत्व पर लगातार असंतोष व्यक्त करती रही है। अलग-अलग बयानों में परिलक्षित भी हुआ है कि यहां के प्रदेश नेतृत्व से उनका विश्वास नहीं है। भाजपा के नेता आमजनता और अपनी पार्टी के आलाकमान का विश्वास खो चुके है।

किसान नेता टिकैत पर CM की दो टूक

सीएम भूपेश बघेल (CM Mission 2023) से पत्रकारों ने जब नवा रायपुर में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात पर सवाल हुआ तो उन्होंने दो टूक में इसका जवाब दिया।

मुखिया ने कहा कि, वे छत्तीसगढ़ के मेहमान है, यदि व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहते हैं तो मैं स्वागत करूंगा। लेकिन किसान संगठन की बात है तो हमारे मंत्री उनसे बात कर चुके है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *