छत्तीसगढ़शहर

Naxali Attack : देर रात पुलिस कैंप पर नक्सली हमला, 4 जवान घायल, 2 रायपुर रेफर

बीजापुर/नवप्रदेश। Naxali Attack : बीजापुर में रविवार देर रात नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने कैंप पर 10 से ज्यादा BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे। करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ में 4 जवान घायल हुए हैं। इनमें से प्रधान आरक्षक टुकेश्वर ध्रुव और प्रधान आरक्षक जितेंद्र मंडा को रायपुर रेफर किया गया है। जबकि 2 को उपचार के लिए बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। मुठभेड़ कुटरू थाना क्षेत्र में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, (Naxali Attack) कुटरू इलाके के दरभा में CAF 4थी बटालियन का कैंप है। यह इलाका पूरी तरह से माओवादियों का गढ़ माना जाता है। बताया जा रहा है कि आधी रात के बाद माओवादियों ने पुलिस कैंप को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। जवानों के कैंप पर नक्सली लगातार BGL दागते रहे। जवानों ने भी जवाब दिया। वहीं गोलियों की आवाज सुनकर बैरक में सोए जवान भी जाग गए और फायरिंग शुरू कर दी।

करीब आधा घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली अंधेरे का फायदा उठा जंगल की ओर भाग निकले हैं। इस मुठभेड़ में 2 CAF और 2 जिला पुलिस बल के जवान घायल हुए हैं। फिलहाल घायल जवानों के नामों की जानकारी नहीं मिल पाई है। मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

बस्तर IG सुंदरराज पी ने कहा (Naxali Attack) 2 जवानों को रायपुर के राम कृष्ण अस्पताल में इलाज के हेलिकॉप्टर के माध्यम से ले जाया गया है। दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। अन्य दो जवानों का बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button