महिलाओं को आदर के साथ ही उनके अधिकारों की रक्षा भी जरूरी : मुख्यमंत्री बघेल

महिलाओं को आदर के साथ ही उनके अधिकारों की रक्षा भी जरूरी : मुख्यमंत्री बघेल

cm baghel lokwani, cm baghel talk to nari shakti in lokwani, navpradesh,

cm baghel lokwani

CM Baghel Lokwani : उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस दिशा में ठोस काम किए हैं

रायपुर/नवप्रदेश। CM Baghel Lokwani : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को रेडियो पर अपने मासिक कार्यक्रम लोकवाणी में नारीशक्ति के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को आदर देने का संस्कार जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उनके अधिकारों की रक्षा करना। उनकी शिक्षा, सेहत, स्वावलम्बन, आत्मसम्मान के लिए सतत प्रयास करना।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस दिशा में ठोस काम किए हैं। लोकवाणी में महिलाओं ने राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के पोषण और सेहत को लेकर संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों पर उत्साहजनक प्रतिक्रिया दी। दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा ब्लॉक के टिकनपाल भठ्टीपारा की हिरमी बाई ने हल्बी भाषा में अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला बाल विकास विभाग को लेकर अपनी बात रखी।

कहा कि उनके बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद डॉक्टरों ने दवाईयां दी। बच्चे की अस्पताल में 15 दिन देखभाल की गयी। आंगनबाड़ी केंन्द्र में पोषण आहार दिया गया। जिससे बच्चे का वजन बढ़ा और वह स्वस्थ है। उन्होंने इस योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। राजनांदगांव जिले की रेणुका सोनी और रितु सिन्हा ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। सूरजपुर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गोशिया बानो ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि में रेडी-टू-ईट का वितरण कर हितग्राहियों की पोषण सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

हम छग की कल्पना महतारी के रूप में ही करते हैं

मुख्यमंत्री बघेल (CM Baghel Lokwani) ने लोकवाणी में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ की कल्पना ही छत्तीसगढ़ महतारी के रूप में करते हैं। छत्तीसगढ़ को मां के रूप में, मातृशक्ति के रूप में, देखने और समझने का विचार हमें अपने पुरखों से विरासत में मिला है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *