छत्तीसगढ़

Chutti Par Rok : कर्मचारियों-अधिकारियों की छुट्टी पर रोक का एक और आदेश हुआ जारी…

गरियाबंद/नवप्रदेश। Chutti Par Rok : अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर 30 अप्रैल तक के लिए रोक लगा दी गयी है। गरियाबंद कलेक्टर ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिया है।

इससे पहले कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने भी इसी तरह का आदेश जारी किया था। गरियाबंद कलेक्टर का छुट्टी पर रोक का निर्देश सभी विभागों के लिए लागू होगा। कलेक्टर प्रभात मल्लिक ने अपने आदेश में कहा है कि 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में सामाजिक आर्थिक सर्वेधन शुरू हो गया है, जो 30 अप्रैल तक चलेगी। राज्य सरकार की ये अति महत्वपूर्ण योजना है।

इस कार्यक्रम को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाना है। कलेक्टर ने कहा है कि सर्वेक्षण की वजह से सभी अधिकारी-कर्मचारी 30 अप्रैल तक अपने मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। ऐसे में सभी अधिकारी व कर्मचारियों को मिलने वाली सभी छुट्टियों पर 30 अप्रैल तक रोक लगायी जाती है। बिना कलेक्टर की अनुमति के छुट्टी स्वीकृत नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button