Chhattisgarh Tribal Development : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके की सौजन्य भेंट…जनजातीय विकास पर हुई गहन चर्चा…

Chhattisgarh Tribal Development : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके की सौजन्य भेंट…जनजातीय विकास पर हुई गहन चर्चा…

Courtesy visit of Union Minister of State for Tribal Affairs Durga Das Uikey to Chief Minister Vishnu Dev Sai

Chhattisgarh Tribal Development

शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे और युवाओं के सशक्तिकरण पर केंद्र-राज्य के सहयोग को लेकर बनी सहमति, पारंपरिक कोसा वस्त्र व स्मृति चिह्न से हुआ स्वागत

रायपुर 11 जुलाई| Chhattisgarh Tribal Development : भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री  दुर्गा दास उइके ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री  साय ने  उइके का पारंपरिक कोसा वस्त्र और बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत (Chhattisgarh Tribal Development)किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास, जनजातीय युवाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं आधारभूत संरचना से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री  साय ने प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय अंचलों में चलाए जा रहे विकासात्मक कार्यों एवं योजनाओं (Chhattisgarh Tribal Development)की जानकारी दी तथा इन क्षेत्रों में भारत सरकार के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। केंद्रीय राज्य मंत्री उइके ने भी जनजातीय कल्याण हेतु केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और राज्य के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed