छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Rain : वर्षों बाद शिवधाम तक पहुंचा नदी का पानी, बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई लोगों की चिंता

राजिम में सुबह से ही लोगों की नजरें त्रिवेणी संगम की ओर टिकी रहीं। लगातार (Chhattisgarh Rain) हो रही बारिश के बीच जैसे ही नदी का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ बाबा कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर की ओर पहुंचने लगी। हर तरफ एक ही चर्चा रही कि वर्षों बाद मंदिर तक नदी का पानी पहुंच गया है।

मौके पर मौजूद लोगों के चेहरों पर चिंता और आस्था दोनों साफ दिखाई दी। प्रशासन (Chhattisgarh Rain) की टीमें भी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है और निचले इलाकों में लगातार मुनादी कराई जा रही है।

लगातार बारिश से बढ़ा महानदी का जलस्तर Chhattisgarh Rain

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण महानदी समेत कई नदियां उफान पर हैं। गरियाबंद जिले में करीब 60 घंटे से लगातार वर्षा होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सिकासेर जलाशय से लगभग 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद राजिम के त्रिवेणी संगम स्थित प्रसिद्ध बाबा कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में वर्षों बाद पानी पहुंच गया है।

प्रशासन अलर्ट, तटीय इलाकों में निगरानी

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नदी किनारे बसे गांवों और निचली बस्तियों के लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। संभावित खतरे वाले क्षेत्रों में मुनादी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है।

पैरी नदी उफान पर, राजिम मार्ग प्रभावित

भारी बारिश का असर पैरी नदी पर भी दिखाई दे रहा है। नदी के तेज बहाव के कारण नेशनल हाईवे 130 सी पर पिछले 24 घंटे से यातायात प्रभावित है। पंटोरा के पास सड़क पर पानी भर जाने से रायपुर और गरियाबंद के बीच चलने वाली यात्री बसों का संचालन रुक गया है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने बैरिकेड लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी है।

दंतेवाड़ा में पुल के ऊपर बहा पानी Chhattisgarh Rain

लगातार बारिश का असर दंतेवाड़ा जिले में भी देखने को मिला। भैरमगढ़ के पातरपारा क्षेत्र में पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा नहीं करने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

रायपुर में महादेव घाट तक पहुंचा नदी का पानी

राजधानी रायपुर में भी लगातार बारिश के चलते खारुन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। महादेव घाट पर बने पुल तक नदी का पानी पहुंच (Chhattisgarh Rain) चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जिससे नदी नालों का जलस्तर और बढ़ सकता है।

Related Articles

Back to top button