छत्तीसगढ़

CG News Breaking : बाप ही निकला बेटे की सुपारी कीलिंग का मास्टर माइंड, मौत के मुंह से लौटा बेटा

रायपुर के 2 युवकों को दिया था तीन लाख रूपये में बेटे के क़त्ल की सुपारी

फिंगेश्वर/नवप्रदेश। CG News Breaking : रिश्तों का खून करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बाप ने ही अपने बेटे का क़त्ल करने रायपुर से बुलाए थे सुपारी किलर। बेटे लोकेश का गला रेतने के मामले में फिंगेश्वर पुलिस ने यह बड़ा खुलासा किया है।

पीड़ित लोकेश के पिता कोमल सोनवानी ने अपने बेटे की सुपारी 3 लाख रूपये में देवपुरी रायपुर के रहने वाले शिवम तिवारी और अंकित जायसवाल को दी थी। हालांकि इस मामले में गंभीर रूप से घायल लोकेश तो बच गया।

लेकिन पूरा मामला अब चर्चा का विषय है। पिता आखिर क्यों अपने बेटे को मरवाना चाहता था इसका भी पुलिस ने खुलासा किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक फिंगेश्वर के जमाहि नहर के पास कुछ आरोपियों ने एक युवक का बेहरमी गला रेत कर फरार हो गए थे।

जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने पीड़ित के पिता समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

शिवम तिवारी और अंकित जायसवाल को दी थी। सुपारी लेने के बाद आरोपियों ने पीड़ित युवक की रेकी की और मौका पाकर फिंगेश्वर के जमाहि नहर के पास युवक का चाकू से गला रेतकर फरार हो गए थे।

जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने पीड़ित लोकेश के पिता सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

बेटा करता था प्रताड़ित

पिता कमल सोनवानी पुलिस को बताया है कि पुत्र लोकेश विवाह के बाद भी अपनी डेढ़ सास को पत्नी बना कर रख लिया था। पिता के आपत्ति करने पर पीड़ित बीटा पिता के साथ मारपीट गाली गलोज करता था।

कई बार उसने पिता को घर से भी निकाल देता और प्रताड़ित करते आ रहा था। जीना हराम कर दिया था। इसलिए यह कदम उठाने पर पिता मजबूर हुआ। सच्चाई क्या है यह बेटे के बयान के बाद ही स्पष्ट होगा।

Related Articles

Back to top button