CG Weather Updates: 'जवाद' चक्रवात की वजह से 3 से 5 दिसंबर तक बदलेगा मौसम का रूख…

CG Weather Updates: ‘जवाद’ चक्रवात की वजह से 3 से 5 दिसंबर तक बदलेगा मौसम का रूख…

Chances of rain again in many districts of Chhattisgarh, know the names of the districts….

Rany Weather

रायपुर। CG Weather Updates: प्रदेश में 3 से 5 दिसंबर के साथ इस सप्ताह खराब मौसम रहने की संभावना बताई जा रही है। गौरतलब है कि पूर्व की ओर से आने वाली हवा की वजह से कल 2 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं प्रदेश के दक्षिण भाग में इन हवाओं की वजह से आंशिक रूप से बदलाव की संभावना बनी हुई है।

वहीं देखा जाए तो प्रदेश में अधिकतम और न्यूतम तापमान में वृद्धि होने की भी संभावना है। मौसम विभाग (CG Weather Updates) के अनुसार एक कम दबाव का क्षेत्र मध्य अंडमान सागर औैर उसके आसपास बनते हुए दिखाई दे रहा है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक स्थित है। यह चक्रीय हवा पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रही है।

जिसकी वजह से चक्रवाती परिसंचरण प्रबल होकर और अवदाब के रूप में परिवर्तित होने की संभावना बनी हुई है। इसके पून: प्रबल होकर एक चक्रवात के रूप में मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगले 24 घंटे में पहुंचने की संभावना है। यह उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होकर 4 दिसंबर को सुबह उत्तर आंध्र प्रदेश और उड़ीसा तट के पास पहुंचने की संभावना है।

‘जवाद’ का प्रदेश पर असर

इस नए चक्रवाती हवा की वजह से 3 से 5 दिसंबर तक प्रदेश में मौैसम खराब रहने की संभावना है। वहीं प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की भी संभावना बनी हुई है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *