छत्तीसगढ़शिक्षा

CG Vyapam Exam Time Change : व्यापमं ने बदला परीक्षाओं का समय, अब दोपहर की पाली खत्म, नया ड्रेस कोड भी लागू

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे पारे और लू (Heat Wave) के प्रकोप को देखते हुए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने परीक्षार्थियों के हित में एक बड़ा फैसला (CG Vyapam Exam Time Change) लिया है।

रविवार 19 अप्रैल को आयोजित परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा के संपन्न होने के बाद, अब आगामी सभी प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं के समय में संशोधन कर दिया गया है। व्यापमं की कोशिश है कि छात्रों को चिलचिलाती धूप और दोपहर की तपिश से बचाकर राहत दी जा सके।

अब सुबह 10 बजे से शुरू होंगी परीक्षाएं

नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, आगामी सभी परीक्षाएं अब सुबह 11 बजे के बजाय एक घंटा पहले यानी सुबह 10 बजे से शुरू (CG Vyapam Exam Time Change) होंगी और दोपहर 12 बजे समाप्त हो जाएंगी। इससे पहले परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक निर्धारित था,

जिससे छात्रों को घर लौटते समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता था। बोर्ड ने अब दोपहर की पाली को पूरी तरह समाप्त करने का निर्णय लिया है ताकि परीक्षार्थियों को लू के जोखिम से बचाया जा सके।

परीक्षार्थियों के लिए सख्त ड्रेस कोड (CG Vyapam Exam Time Change)

समय में बदलाव के साथ-साथ व्यापमं ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष ड्रेस कोड भी अनिवार्य कर दिया है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों को हल्के रंग की आधी बांह की शर्ट और पैरों में स्लीपर (चप्पल) पहनकर ही केंद्र पर आना होगा।

महिला अभ्यर्थियों के लिए कान के आभूषण जैसे झुमके पहनने पर पाबंदी लगाई गई है, हालांकि वे मंगलसूत्र और गले के अन्य आभूषण पहन सकेंगी। जूतों और पूरी बांह के कपड़ों से बचने की सलाह दी गई है।

आगामी परीक्षाओं की नई समय-सारिणी (CG Vyapam Exam Time Change)

आने वाले दिनों में होने वाली प्रमुख परीक्षाओं के लिए भी यही नया समय लागू रहेगा। इसमें 26 अप्रैल को होने वाली उप निरीक्षक (कृषि विपणन बोर्ड) भर्ती परीक्षा, 07 मई को प्री-पॉलिटेक्निक, 14 मई को प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (PET) और 11 जून को होने वाली बीएड व बीएससी नर्सिंग जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं शामिल हैं। इसके अलावा जुलाई, अगस्त और अक्टूबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए भी सुबह 10 बजे का समय ही प्रभावी रहेगा।

Related Articles

Back to top button