छत्तीसगढ़

CG Train Cancelled : भाटापारा-हथबंध में ऑटो सिग्नलिंग कार्य, 22-23 जुलाई को कई ट्रेनें रद

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध सेक्शन में तीसरी लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य (CG Train Cancelled) किया जाएगा। इस वजह से 22 और 23 जुलाई को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से संचालित किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करने की अपील की है।

रेलवे के अनुसार CG Train Cancelled के तहत 22 जुलाई को रायपुर-बिलासपुर, बिलासपुर-रायपुर, बिलासपुर-गेवरा रोड, गेवरा रोड-बिलासपुर, रायपुर-गेवरा रोड मेमू तथा कोरबा-रायपुर और रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद रहेगा। वहीं 23 जुलाई को कोरबा-रायपुर मेमू भी नहीं चलेगी।

22 जुलाई को रद रहने वाली ट्रेनें

68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू
68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू
68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू
68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू
68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू
58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
23 जुलाई को रद रहेगी
68745 कोरबा–रायपुर मेमू

इन ट्रेनों का बदलेगा संचालन

CG Train Cancelled के कारण 22 जुलाई को 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू गोंदिया की जगह बिलासपुर से रवाना होगी। गोंदिया से बिलासपुर के बीच इसका परिचालन रद रहेगा। वहीं 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू झारसुगुड़ा से चलकर बिलासपुर में ही समाप्त होगी और बिलासपुर से गोंदिया के बीच नहीं चलेगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ऑटो सिग्नलिंग प्रणाली लागू होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना के माध्यम से अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।

Related Articles

Back to top button