CG Monsoon Session 2026: विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से, नकटी कांड समेत इन 5 मुद्दों पर हंगामे के आसार

CG News (रायपुर): छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। छठवीं विधानसभा का 10वां सत्र 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसमें कुल 5 बैठकें होंगी। सत्र के पहले दिन से 16 जुलाई तक प्रश्नोत्तर काल चलेगा, जबकि अंतिम दिन 17 जुलाई को आखिरी ढाई घंटे अशासकीय कार्य के लिए रखे गए हैं। सत्र छोटा है, लेकिन नवा रायपुर के नकटी कांड के बाद इसके बेहद हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं।
नकटी में 80 मकान टूटे, सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा, CG Monsoon Session 2026
29 जून को नवा रायपुर के ग्राम नकटी में प्रशासन ने प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए करीब 80 मकान ध्वस्त किए। कार्रवाई में 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और 20 से 25 JCB मशीनें लगाई गईं। कांग्रेस का आरोप है कि तोड़े गए मकानों में प्रधानमंत्री आवास और इंदिरा आवास योजना के 32 मकान भी शामिल हैं और लोग वहां 30 से 40 साल से रह रहे थे। प्रभावित परिवार कलेक्ट्रेट के बाहर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और कुछ कांग्रेस विधायकों ने विधायक कॉलोनी में मकान लेने से इनकार कर दिया है। वहीं हाउसिंग बोर्ड का दावा है कि 77 लोगों ने 15 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर कब्जा किया था और 2021 में सिर्फ 3 हेक्टेयर पर कच्चा अतिक्रमण था, जो 2023 के बाद पक्के निर्माण के रूप में फैल गया। प्रशासन 65 प्रभावित परिवारों को सेक्टर-30 के EWS आवासों में बसाने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है।
CG Monsoon Session 2026 के बाकी बड़े मुद्दे
दूसरा बड़ा मुद्दा बिजली दरों में बढ़ोतरी का रहेगा, जिसके खिलाफ कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन कर चुकी है। इसके अलावा खरीफ सीजन में खाद-बीज की कमी, कन्या विवाह योजना का मंगलसूत्र विवाद और ACB की कार्रवाई में 161 अधिकारियों के रिश्वत लेते पकड़े जाने के आंकड़े भी सदन में गूंज सकते हैं।
सरकार की तैयारी और सत्र के बाद बड़े बदलाव
सरकार अपने एजेंडे और प्रस्तावों को सदन से पारित कराने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार सत्र के बाद IAS अफसरों के तबादलों की बड़ी सूची भी आ सकती है। CG Monsoon Session 2026 की हर दिन की कार्यवाही का अपडेट आपको नवप्रदेश पर सबसे पहले मिलेगा।



