
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रयोगशाला परिचारक भर्ती–2023 के अंतर्गत द्वितीय चरण के बाद अब तृतीय एवं अंतिम अवसर के रूप में 254 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का मौका दिया (CG Laboratory Attendant Recruitment) गया है। इस संबंध में कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा, नवा रायपुर की ओर से अंतिम सूचना जारी कर दी गई है।
जारी निर्देशों के अनुसार, सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों को 6 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को अपने समस्त आवश्यक मूल दस्तावेजों और सत्यापन प्रपत्रों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित (CG Laboratory Attendant Recruitment) होना होगा। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया क्षेत्रीय अपर संचालक कार्यालय, उच्च शिक्षा के अंतर्गत विज्ञान महाविद्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपन्न की जाएगी।
उच्च शिक्षा विभाग ने साफ शब्दों में स्पष्ट किया है कि यह अभ्यर्थियों के लिए तीसरा और अंतिम अवसर है। निर्धारित तिथि और समय पर अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों पर आगे किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन का अर्थ अंतिम चयन नहीं है। चयन से संबंधित अंतिम निर्णय आयुक्त, उच्च शिक्षा द्वारा लिया (CG Laboratory Attendant Recruitment) जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय से पहले निर्धारित स्थल पर पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
गौरतलब है कि इस संबंध में जारी सूचना को उच्च शिक्षा संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है, जिससे सभी संबंधित अभ्यर्थियों तक समय रहते जानकारी पहुंच सके।



