छत्तीसगढ़राजनीति

NCRB रिपोर्ट पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, रमन ने कसा तंज, मरकाम ने दिया ये जवाब….देखें वीडियो

रायपुर/नवप्रदेश। NCRB ने वर्ष 2020 के आंकड़े पेश किए हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों की पहचान की गई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो बलात्कार और हत्या के मामलों में छत्तीसगढ़ ने बिहार को पीछे छोड़ दिया है।

अब एनसीआरबी की रिपोर्ट पर छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के बीच जमकर जुबानी जंग जारी है। दोनों एक दूसरे के कार्यकाल पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।

रमन का तंज- जंगलराज बना छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पहले इस मामले में ट्वीट किया – राहुल गांधी जी कांग्रेस की पूरी बारात आपको प्रदेश का विकास देखने का न्योता देने गई थी। देखिए! कैसे छत्तीसगढ़ को जंगलराज बना दिया है। हत्या, डकैती और बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अपराधियों को संरक्षण मिला हुआ है। यही विकास हुआ है बस।

https://twitter.com/drramansingh/status/1438362457911660547

ट्वीट के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बीते दिनों प्रदेश की पूरी टीम कांग्रेस नेतृत्व से मिलने दिल्ली गई थी। जहां राहुल गांधी को विकास की जानकारी देना था, लेकिन प्रदेश की यथार्थ स्थिति को अवगत नहीं करवाया गया। आज प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, बलात्कार जैसे कई संगीन अपराध जिस तेजी के साथ बढ़ा है,उसे आज देश और प्रदेश की जनता समझने लगी है। छत्तीसगढ़ शांति का टापू कहलाता था लेकिन अब अपराध गढ़ बन गया है।

उन्होंने कहा कि NCRB ने वर्ष 2020 की रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ बढ़ा हुआ माना है। रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक छोटा सा राज्य है, लेकिन यह राज्य बिहार और मध्य प्रदेश से भी अपराध में सबसे तेज गति से आगे बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2018 में जब कांग्रेस सत्ता में आई दुष्कर्म की घटना प्रति एक लाख आबादी में 8.3 फीसद हो गई, जबकि बिहार में 1.4 फ़ीसदी थी। छत्तीसगढ़ में 2019 के आंकड़े पर नजर डालें तो 1036 मामले, 2020 में 1210 मामले हत्या के मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं आत्महत्या के 3930 मामले दर्ज किए गए।

ये भी पढ़ें – NCRB रिपोर्ट में खुलासा…छत्तीसगढ़ राज्य शर्मसार, अपराध के ग्राफ में भारी वृद्धि

अब सरकार विकास दर की जो बात कर रही है,कहीं ये अपराध के विकास में तो नहीं। रमन सिंह ने भूपेश सरकार को सलाह देते हुए कहा कि अब भी वक्त है कि यदि बेहतर तरीके से प्रशासन को चलाया जा सके तो स्थिति में सुधार आ सकती है। लेकिन अपराध के आंकड़ों को देख कर ऐसा लगता नहीं है कि मुख्यमंत्री प्रदेश के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।

https://youtu.be/jFzwy_kEuAI

भाजपा शसित प्रदेशों में अपराध अधिक – मरकाम

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने NCRB की रिपोर्ट पर भाजपा पर ही पलटवार कर दिया है। मरकाम की माने तो रिपोर्ट के अनुसार देशभर में मध्य प्रदेश जो भाजपा शासित प्रदेश है, वह सबसे ज्यादा अपराध गढ़ बन चुका है,लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह इस मामले पर चुप्पी साधे बैठे हैं। मोहन मरकाम ने कहा कि बीते 15 सालों में भाजपा का शासन छत्तीसगढ़ में था,पर उनके कार्यकाल में जो कार्य किए गए हैं उस पर जनता सवाल कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल वोटों की धृवीकरण करने के लिए इस तरह के मुद्दे चुनाव में जाने से पहले जरूर उठाती है, ताकि लोगों को बरगलाया जा सके। भाजपा अभी से मुंगेरीलाल के हसीन सपने में खोई हुई है, लेकिन मिशन 2023 फिर से कांग्रेस के हाथ में ही होगा और भाजपा फिर खाली लौटेगी। मरकाम ने कहा के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किए जा रहे प्रदेश में विकास की बयार को लेकर आम लोगों के बीच जाएंगे, जिसमें प्रदेश की जनता फिर से कांग्रेस को सिरमौर बनाएगी।

https://youtu.be/4iiZeNw5oJc

Related Articles

Back to top button