CG DSP Transfer : छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 13 डीएसपी के तबादले, कई अहम यूनिटों में बदली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाते हुए 13 डीएसपी (DSP) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत अधिकारियों को एटीएस (ATS), एसटीएफ (STF), विशेष शाखा, पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों और विभिन्न सशस्त्र बल वाहिनियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

कई अहम इकाइयों में बदले गए अधिकारी

आदेश के अनुसार अमित शर्मा को 15वीं वाहिनी बीजापुर से विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर भेजा गया है। मनीष कुमार साहू को 17वीं वाहिनी कबीरधाम से 21वीं वाहिनी करकाभाट (बालोद) में पदस्थ किया गया है। शैलेंद्र कुमार सेन को एसटीएफ बघेरा (दुर्ग) से 17वीं वाहिनी कबीरधाम भेजा गया है, जबकि देवनारायण सिंह को 18वीं वाहिनी मनेन्द्रगढ़ में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं इंद्रसेन बंजारे को प्रथम वाहिनी भिलाई से सातवीं वाहिनी भिलाई स्थानांतरित किया गया है।

सशस्त्र वाहिनियों और प्रशिक्षण संस्थानों में भी बदलाव

तबादला सूची के अनुसार मिलमन मिंज को तीसरी वाहिनी अमलेश्वर से 11वीं वाहिनी जांजगीर भेजा गया है। ओमप्रकाश सेन को एसटीएफ बघेरा (दुर्ग) में नई पदस्थापना मिली है। राकेश कुमार सलाम को सीटीजेडब्ल्यू कॉलेज कांकेर से 14वीं वाहिनी धनोरा (बालोद) भेजा गया है। इसके अलावा रामबहादुर शर्मा को 10वीं वाहिनी सूरजपुर से 13वीं वाहिनी बांगो (कोरबा) तथा शब्बीर अली को 13वीं वाहिनी बांगो (कोरबा) से 15वीं वाहिनी बीजापुर स्थानांतरित किया गया है।

प्रशासनिक जरूरतों के आधार पर जारी हुआ आदेश

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी तबादले प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस मुख्यालय, संबंधित पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि नई पदस्थापनाओं के अनुरूप अधिकारी जल्द कार्यभार ग्रहण कर सकें। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों के बीच कार्यों के बेहतर समन्वय और संचालन में मदद मिलेगी।

Exit mobile version