Shivam Thakur Under 19 Cricket Selection: वनांचल ग्राम बरबाहरा के शिवम् ठाकुर का राष्ट्रीय स्तर क्रिकेट अंडर 19 में चयन

जीवन एस साहू

गरियाबंद/नवप्रदेश। सड़क परसू ली से लगे ग्राम बरबाहरा के शिवम् ठाकुर का चयन (Shivam Thakur Under 19 Cricket Selection) मध्य प्रदेश के गाडर वाडा में 9 नवंबर से 17 नवबर तक आयोजित अंडर 19 क्रिकेट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर उनके गृह ग्राम व आसपास के लोगों ने उनके घर जाकर उन्हें बधाई दी!

बताना आवश्यक होगा कि शिवम् ठाकुर (Shivam Thakur Under 19 Cricket Selection) वर्तमान में सड़क परसुली के माध्यमिक उच्चतर विद्यालय के कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत है उनके चयन के जानकारी मिलने पर पूर्व में उनके शिक्षक रहे श्री राम कुमार ध्रुव जो वर्तमान में आमदी द के प्राचार्य के पद पर है सुबह ही उनके गृह ग्राम बरबाहरा पहुंच कर मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की आगे श्री ध्रुव ने कहा कि मुझे आज बेहद गर्व है और खुशी हो रही है कि यह बालक ने पूरे अंचल व जिला का नाम रौशन किया है आगे वह नीली जर्सी में भारतीय टीम में जाए यही मेरी शुभकामना है!

उनके चयन (Shivam Thakur Under 19 Cricket Selection) पर आमत गोड़ समाज के अध्यक्ष श्री खाम सिंग ठाकुर ने कहा कि यह हम सभी आदिवासी समाज के लिए आज गौरवनीत महसूस कर रहे हैं शिवम् ठाकुर ने पूरा समाज का नाम जिला ही नहीं प्रदेश में रौशन किया है आने वाले समय में हम उनको समाज के मंच में सम्मानित करेंगे !

आगे पिछड़ा वर्ग महासभा के बिन्द्रानवागढ विधान सभा प्रभारी जीवन साहू ने कहा कि गरियाबंद जिला रत्नों की भूमि है। जैसे जिले का पायलीखंड का हिरा पूरे भारत में चमकता है वैसे ही इस वनांचल ग्राम बरबाहरा के किसान का बेटा आने वाले समय में पूरे विश्व पटल पर छा जायेगा और अपने ग्राम अपने माता पिता और परिवार जन का नाम रौशन करेगा।

ग्राम बरबाहरा (Shivam Thakur Under 19 Cricket Selection) निवासी रमेश ठाकुर ने भी उनके चयन पर बधाई दी उक्त अवसर पर ग्राम पंचायत के उपसरपंच मुरली सिन्हा सरपंच प्रतिनिधि मोतीलाल ठाकुर संतराम नागेश शिव कुमार साहू धरम सिंह नागेश शिवम् ठाकुर के पिता भोजराम नागेश माता श्री मति आशाबाई तुलसीबाई उनके विद्यालय से श्री मति एफ लकड़ा जी प्राचार्य सरस्वती ध्रुव प्रदीप कुमार यादव देवेंद्र कुमार बंजारे मोहित मोगरे कामता मोगरे लोकेश ध्रुव विमल यादव सागर नेताम बरम ठाकुर प्रेम सिंह ठाकुर कौशलेश सिन्हा गणेश ठाकुर सहित सैकड़ों लोगों ने उनके इस चयन पर बधाई दी है।

↑
Exit mobile version