दुनिया

आग लगने के बाद पहाड़ी के नीचे गिरी बस, 24 की मौत

किनशसा/नवप्रदेश। रविवार को एक बस (bus) में आग (fire) लगने से कम से कम 24 लोगों (24 persons) की मौत (dies) हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गये। अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के म्बांजा-न्गुनगू शहर में हादसा हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 100 लोगों से भरी बस में आग (fire) लग गयी और वह एक पहाड़ी से नीचे गिर गयी। हादसे में 24 लोगों (24 persons) की मौत (dies) हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। रिपोर्ट में घायलों की वास्तविक संख्या की जानकारी नहीं दी गयी है।
घायलों में 16 लोगों की पहचान कर ली गयी है तथा उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चला है , लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस का ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह हादसा हुआ। 

Related Articles

Back to top button