छत्तीसगढ़

Anand Kumar Super 30 Event : 24–25 को रायगढ़, पुसौर और सरिया में होगा भव्य कैरियर मार्गदर्शन महोत्सव

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और करियर निर्माण को सशक्त बनाने के लिए राज्य शासन (Anand Kumar Super 30 Event) लगातार नई पहलें कर रहा है। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत रायगढ़ जिले में 24 और 25 नवंबर को भव्य कैरियर मार्गदर्शन महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी की पहल पर संभव हुआ है।

https://youtu.be/n406wvRiF78

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देशभर के लाखों छात्रों के प्रेरणास्रोत, सुपर 30 के संस्थापक और पद्मश्री से सम्मानित आनंद कुमार शामिल होंगे। वे युवाओं से प्रत्यक्ष संवाद करेंगे और सफलता (Anand Kumar Super 30 Event) का मंत्र साझा करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। ( OP Choudhary Initiative ) कार्यक्रम को प्रदेश की युवा–नीतियों का बड़ा स्वरूप माना जा रहा है।

रायगढ़ में पहला सत्र 24 नवंबर को शाम 3.30 बजे रामलीला मैदान में होगा। हायर सेकेंडरी, महाविद्यालयों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों युवा इसमें शामिल होंगे। प्रशासन ने विशाल मंच, बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था, साउंड सिस्टम, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग और यातायात प्रबंधन की व्यापक तैयारियां की हैं। ( Youth Guidance CG ) भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा पर विशेष फोकस रखा गया है।

https://youtu.be/B2UQP6xObfs

25 नवंबर को पुसौर व सरिया में होंगे दो और बड़े सत्र

दूसरा सत्र 25 नवंबर की सुबह 8.30 बजे पुसौर में आयोजित होगा। यहां पुसौर और खरसिया क्षेत्र के छात्रों को व्यापक मार्गदर्शन दिया जाएगा। तीसरा सत्र 25 नवंबर को शाम 3.30 बजे सरिया में होगा, जहां करियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास जैसे विषयों पर प्रत्यक्ष संवाद होगा। (Anand Kumar Super 30 Event) हर सत्र में विद्यार्थियों को प्रश्न–उत्तर का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Back to top button