Bravo मिले पाटन की महिलाओंं से, बताया भेंट का ये खास मकसद

Bravo मिले पाटन की महिलाओंं से, बताया भेंट का ये खास मकसद

brao, patan, women, meet, navpradesh,

वेस्ट इंडिज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं ब्रावो

रायपुर/नवप्रदेश। ड्वेन ब्रावो (bravo) ने सोमवार को दुर्ग जिले के पाटन (patan) ब्लाक के पाहंदा की महिलाओं (women) से मुलाकात (meet) की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ अपनी मुलाकात का मकसद भी बताया। ड्वेन ब्रावो वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान  हैं।

छत्तीसगढ़ के गोठानों के गोबर से बने दीयों से रोशन होगी दिल्ली की दिवाली

  • उन्होंने कहा कि उनका  मकसद ऐसी महिलाओं से मिलना (meet) था जो अपने पैरों पर खड़ा होने आर्थिक अवसरों की तलाश में घर से निकली हैं।
  • आपसे मिलने मैं इतने दूर अपने वतन से आपके पास आया हूं। आपसे मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई है। आप लोगों ने मेरा इतना अच्छा स्वागत किया, इससे मैं अभिभूत हूं।

महिलाओं ने बताया कैसे गौठान ने किया उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त

  • उन्होंने पाटन (patan) ब्लाक के पाहंदा में के गौठान में स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं (women) से चर्चा की।
  • इसी बीच महिलाओं ने भी उन्हें बताया कि किस प्रकार गौठान के माध्यम से उनके लिए आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर खुले हैं।
  • ब्रावो (bravo) के साथ दुभाषिये भी आए थे, जिनके माध्यम से वे अपनी बात महिलाओं से कर रहे थे। महिलाओं ने बताया कि यहां बड़ी संख्या में पशु आते हैं, जिनके गोबर से वे कंपोस्ट खाद का निर्माण कर रही हैं।

करवा चौथ पर भाजपा नेत्री का सवाल- क्या पुरुष इतने कमजोर कि महिलाओं को…

ब्रावो ने सराहा महिलाओं का काम

  • ब्रावो (bravo) ने कहा कि दुनिया भर में जैविक खेती के लिए लोग आगे बढ़ रहे हैं।
  • आप लोग यहां इसे अपना रहे हैं यह बहुत अच्छा है।
  • आप लोग ऐसे संसाधनों के साथ काम कर रहे हैं जो आपके बीच से ही हैं।

महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी सोच भी बताई

  • पूर्व विंडीज कप्तान ने  कहा कि उनकी यह सोच है कि दुनिया महिलाओं की तरक्की से आगे बढ़ेगी।
  • दुनिया को आगे बढ़ाना है तो महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करना होगा।
  • उन्हें ऐसे अवसर उपलब्ध कराने होंगे जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हों।
  •  आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए आजीविकामूलक गतिविधियों को अपनाना होगा।

अफसरों ने समझाई नरवा, गरवा, घुरुवा, बाड़ी योजना, गिनाएं ये उद्देश्य…

  • दूसरी ओर इस मौके पर उपस्थित जिला पंचायत सीईओ कुंदन कुमार ने ब्रावो को पाहंदा स्थित गौठान के बारे में बताया।
  • उन्होंने बताया कि यह गौठान छत्तीसगढ़ सरकार की नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना अंतर्गत बनाया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से गोवंश के संवर्धन के लिए कार्य किया जा रहा है, ताकि पशुधन के उचित दोहन के माध्यम से किसानों की आय भी बढ़ाई जा सके।
  • साथ ही प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करते हुए अपनी आय बढ़ा सकें।

You may have missed