dr raman singh पर एक और शिकंजा, अब ईओडल्यू में...

dr raman singh पर एक और शिकंजा, अब ईओडल्यू में…

former chief minister dr raman singh, eow, complaint, navpradesh,

complaint against former chief minister dr raman singh

पूर्व  मुख्यमंत्री के खिलाफ जांच के लिए राजनांदगांव के नवाज खान ने ईओडब्ल्यू के एसपी को लिखा पत्र

राजनांदगांव/नवप्रदेश। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (dr raman singh) के खिलाफ कांग्रेस के राजनांदगांव ग्रामीण जिला अध्यक्ष नवाज खान ने आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (eow) से भ्रष्टाचार के मामले की शिकायत (complaint) दर्ज कराई है।

जेल में कितनी जगह है देख लेंगे, भूपेश भगवान से ज्यादा मेरा नाम लेते हैं-रमन सिंह

इस संबंध में उन्होंने ईओडब्लयू (eow) के एसपी को शिकायत (complaint) पत्र लिखा है। इसमें मांग की गई है कि डॉ. रमन (dr raman singh) के विरुद्ध आर्थिक अनियमितता व आय से अधिक संपतित अर्जित करने के मामले की जांच हो।

नान घोटाला : चिंतामणी के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू के छापे

पत्र में खान की ओर से बताया गया है कि आरटीआई के तहत उन्हें प्राप्त जानकारी के मुताबिक रमन सिंह द्वारा वर्ष 2008, 2013 एवं 2018 के विधानसभा चुनाव में अपने व अपने परिवार के सदस्यों की संपत्ति का जो ब्योरा दिया उससे साफ है कि डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री रहते असीमित संपत्ति अर्जित की। लिहाजा उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए। खान ने आरटीआई से प्राप्त डॉ. सिंह व उनके परिवार की संपत्ति का ब्योरा पत्र के माध्यम से इस प्रकार दिया गया है-

2008 में डॉ. रमन सिंह की सम्पत्ति

नगद 7 लाख
जमा राशि 6 लाख 3 हजार
फिक्स डिपाजिट 4 लाख
सोना 23 तोला
चांदी 4 कि.ग्राम
अन्य मद में 2 लाख 35 हजार 731
ठाठपुर में स्वयं की कृषि भूमि 7.19 एकड़ कवर्धा में 2400 वर्ग फीट का भवन
छ.ग. गृह निर्माण मण्डल में 8634 वर्ग फीट आवासीय भूखण्ड
अविभाजित हिंदू परिवार की 15.44 एकड़ भूमि

(वीणा सिंह के नाम पर)
नगद 4 लाख 37 हजार 148 रूपया
जमा 39888 रूपये
फिक्स डिपाजिट 7 लाख 50 हजार
सोना 55 तोला
चांदी 8 कि.ग्राम
हीरा 7 कैरेट
कृषि भूमि ग्राम सगोना 68.96

2013 में डॉ. रमन सिंह द्वारा घोषित सम्पत्ति

नगदी 75 हजार
बैंको में जमा – 22 लाख 80 हजार 236 रूपया
शेयर 36140 रूपया का एवं 25000 एवं 7,31,030 रूपया लोन के रूप में दिया जाने 4,83,401 आयकर विभाग से वापसी अविभाजित हिन्दु परिवार में आय का उल्लेख 32 लाख 8 हजार 347 रूपया
सेना 57 तोला
चंदी 4 कि.ग्राम
भवन निर्माण में 7 लाख 62600 रूपया व्यय
(वीणा सिंह की सम्पत्ति)
नगद 38 लाख एवं शेयर
सोना – 217 तोला सोना
चांदी – 18 कि.ग्राम चांदी
हीरा – 7.5 कैरेट हीरा

2018 में डॉ. रमन सिंह की घोषित सम्पत्ति

बैंको में जमा राशि 99 लाख 55 हजार 590
सोना 57 तोला
चांदी 4 किलोग्राम
परिवार में 19 तोला सोना (अविभाजीत हिन्दू परिवार में)

(वीणा सिंह की सम्पत्ति)
जमा राशि 37 लाख 3 हजार 854 रूपया
सोना 253 तोला
चांदी 18 किलोग्राम
हीरा 7.5 कैरेट

(अभिषेक सिंह की सम्पत्ति)
नगद 1 करोड़ 55 लाख 17 हजार 462 रूपया
अभिषेक सिंह की पत्नि ऐश्वर्या सिंह के पास 1 करोड़ 54 लाख 26 हजार 754 रूपया की सम्पत्ति नगद एवं बैंको तथा ट्रस्ट में
कृषि भूमि – 1468 एकड़
पत्नी के पास – 0.99 एकड़
– 2800 वर्ग फ़ीट कृषि भूमि
अभिषेक सिंह द्वारा धारित कृषि मूल्य 1 करोड़ 32 लाख 49 हजार

 

 

 

 

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *