देश

BJP Uttarakhand : प्रदेश अध्यक्ष का हुआ ऐलान, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को मिली कमान

उत्तराखंड/नवप्रदेश। BJP Uttarakhand : उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों के बीच शनिवार को भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी है। 

बता दें कि बीते काफी दिनों से यूपी और उत्तराखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर अटकलें चल रही थीं। हालांकि अभी पार्टी ने केवल उत्तराखंड में ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया है।

उत्तराखंड में नए पार्टी अध्यक्ष का ऐलान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी चिट्ठी में किया गया है। 30 जुलाई को जारी हुई इस चिट्ठी में लिखा हुआ है, “बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त (BJP Uttarakhand) किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।”

बुधवार को बदरीनाथ से विधायक रहे महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद इस तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था। हालांकि, भट्ट का कहना है कि उन्होंने मुलाकात के लिए पूर्व में समय लिया था और यह पूरी तरह से सामान्य शिष्टाचार (BJP Uttarakhand) भेंट थी।

Related Articles

Back to top button