BJP की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा- बलात्कारी का समर्थन न ले भाजपा

सोशल साइट में ट्वीट कर दी चेतवानी, नैतिक आधार बनाए रखें पार्टी

नई दिल्ली। भाजपा (BJP) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती (uma bharti) ने हरियाणा में सरकार का समर्थन कर रहे गोपाल कांडा (Gopal kanda) का समर्थन लेने मना कर दिया है। बड़ी बात यह है कि बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष औैर मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती  ने विधायक कांडा को बलात्कार (rape) और हत्या (killing) का आरोपी बताया है।

BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती (uma bharti) ने अपने केन्द्रीय मंत्री व सरकार को चेताया है कि वह गोपाल कांडा के समर्थन से सरकार नहीं बनाए। भाजपा स्वच्छ और साफ सुथरी सरकार है। वह अपने नैतिक आधार को ना भूले और बेदाग लोगों के साथ सरकार बनाये।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने यह बात सोशल साइट पर एक के बाद एक पूरे आठ ट्वीट किए। जिसमें उन्होंने हरियाणा में सरकार बनाए जाने को लेकर समर्थन कर रहे विधायक कांडा पर गंभीर आरोप लगाए है और पार्टी को चेतावनी भी दी है।

Exit mobile version