BJP Mahila Morcha Mission : रायपुर संभाग की बैठक संपन्न, बैठक में आगामी कार्यक्रम की बनाई रूपरेखा

BJP Mahila Morcha Mission : रायपुर संभाग की बैठक संपन्न, बैठक में आगामी कार्यक्रम की बनाई रूपरेखा

BJP Mahila Morcha Mission,

रायपुर, नवप्रदेश। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कि रायपुर संभाग की बैठक मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय (BJP Mahila Morcha Mission) कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आहूत की गई।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की एवं आगामी कार्यक्रमों (BJP Mahila Morcha Mission) की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मिशन 2023 के लिए अभी से जुट जाएं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर असफल है और ऐसी असफल सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha Mission) की प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश में आए दिन लूटमार, हत्या, डकैती, अपहरण, छेड़छाड़ एवं दुराचार की घटनाएं घटित हो रही है।

राजधानी रायपुर में एक युवती को सरेआम गोली मार दी जाती है, अंबिकापुर जिले की मणिपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम थोर के पहाड़ी टेकरी में एक युवक को बंदी बनाकर उसकी महिला मित्र के साथ सामूहिक दुराचार किया जाता है,

मणिपुर पुलिस चौकी के पास ही एक युवती की हत्या कर उसकी शव को फेंक दिया जाता है, तो वहीं भिलाई एवं बालोद में नाबालिग लड़कियों के साथ दुराचार की घटनाएं घटित होती है।

वही बिलासपुर में एक दसवीं की छात्रा को शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया जाता है। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपराधियों को खुला छूट देकर इस तरह की घटना में संलिप्त लोगों को संरक्षण देने का कार्य कर रही है।

भाजपा महिला मोर्चा ने इन घटनाओं की घोर निंदा की है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे, ममता साहू विभा अवस्थी संगीता शर्मा भावना भोरा किरण बघेल बिंदु महेश्वरी आशा दुबे सीमा साहू, अंजू नायक बीथिका विश्वास, सुलोचना साहू, कौशल्या बंसल, सभी संभाग से, जिले की मंडल अध्यक्ष सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रह

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed