BILASPUR : किराए के घर में दंपति चला रहे थे जिस्मफरोशी का धंधा, दूसरे राज्यों बुलाते थे लड़कियां, 1 घंटे के वसूलते थे….

BILASPUR : किराए के घर में दंपति चला रहे थे जिस्मफरोशी का धंधा, दूसरे राज्यों बुलाते थे लड़कियां, 1 घंटे के वसूलते थे….

bilaspur, sex racket, seven arrest, navpradesh,

bilaspur sex racket

Bilaspur की सिविल लाइन थाना पुलिस ने किया भंडाफोड़

बिलासपुर/नवप्रदेश। बिलासपुर (bilaspur) में देह व्यापार गिरोह (sex racket) का बड़ा मामला उजागर हुआ है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार (seven arrest) किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अुनसार बिलासपुर (bilaspur) उसलापुर की हीरा विहार कॉलोनी के एक मकान में एक दंपति पिछले करीब एक-डेढ़ माह से देह व्यापार का अड्डा चलाते थे। इन दंपति ने मकान किराए से ले रखा था। मकान मालिक कोरबा में रहते हैं। अब पुलिस ने इस गिरोह (sex racket) का पर्दाफाश कर दिया है।

ये दंपति किराए के घर में बाहर से लड़कियां बुलाकर उन्हें क्लांट के लिए उपलब्ध कराते थे। एक घंटे के ही करीब 3 से 7 हजार रुपए वसूला करते थे। गुप्त सूचना के आधार सिविल लाइन थाना टीआई सुरेंद्र स्वर्णकार के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

मप्र, दिल्ली, हरियाणा से बुलाते थे लड़कियां

टीआई सुरेंंद्र स्वर्णकार ने बताया कि दंपति क्लाइंट केे लिए दिल्ली, हिरयाणा, गुढग़ांव व ग्वालियर से लड़कियां बुलाया करते थे। पुलिस ने दंपति समेत सात लोगों को गिरफ्तार (seven arrest) कर लिया है। इन पर पिटा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। सोमवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनमें दो पुरुष व 5 महिलाएं शाामिल हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *