विराट के जन्मदिन पर शहरवासियों ने मनाया जश्न

विराट के जन्मदिन पर शहरवासियों ने मनाया जश्न

अपहरण की मास्टर माईंड उसकी बड़ी मां को पुलिस ने भेजा जेल, अपहरण का मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार
नवप्रदेश संवाददाता
बिलासपुर। यह पहला अवसर है जब किसी बच्चे का जन्मदिन पूरा शहर मना रहा है। उस बच्चे का जन्मदिन जो अपहरण के बाद मौत के मुंह से वापस लौटा है। दुखद तथ्य तो यह है कि अपहरण से मुक्त कराए गए बालक विराट सराफ के अपहरण का साजिश रचने वाला और कोई नहीं बल्कि उसी की बड़ी मां है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। 6 दिन बाद सकुशल छूटे विराट सराफ का रविवार को जन्मदिन था। इसी वजह से पूरे शहरवासियों ने अलग-अलग आयोजन कर उसका जन्मदिन मनाया।
करबला से 20 अप्रैल को अपहरण किये गए बच्चे विराट सराफ के सकुशल वापसी के बाद पूरे शहर में जश्न का माहौल है। हर कोई इस खुशी को अपनी तरह से मना रहा है। आज 28 अप्रैल को विराट के जन्मदिन के खास मौके पर बीपीएस पालक संघ और स्कूल प्रबंधन तथा सिम्स प्रबंधन और गुरुद्वारा द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।
विराट के जन्मदिन के अवसर पर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल पालक संघ ने एक विशेष आयोजन किया। स्कूल परिसर में विराट का जन्मदिन मनाते हुए विशाल भंडारा लगाया गया। विराट की सकुशल घर वापसी का जश्न मनाते हुए ईश्वर के प्रति आभार जताया गया कि पूरे अभियान के दौरान विराट को एक खरोच तक नहीं आई। इसके लिए पुलिस विभाग का भी शुक्रिया अदा किया गया। इस दौरान स्कूल चैयरमेन प्रवीण अग्रवाल, अनिल टाह, अजय वर्मा, शैलेश शर्मा, अमृता गुप्ता, अरुण साहू, रितेश गुप्ता, राजेश कृपलानी, अग्रवाल, स्मिता मिश्रा सहित पालक संघ के सभी सदस्य और शहरवासी उपस्थित थे। इसी तरह विराट की वापसी पर उसके माता-पिता व परिजनों ने कुंदन पैलेस में सर्वधर्म प्रार्थना सभा तथा विराट के जन्मोत्सव के अवसर पर स्नेह भोज का आयोजन करते हुए पूरे शहरवासियों को आमंत्रित किया है।
अपहरण का मास्टर माईंड बिहार से गिरफ्तार
अपहरण कराने वाला मास्टर माइंड राज किशोर तिवारी और उसका एक अन्य साथी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है, जिसे बिलासपुर लाया जा रहा है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने पुलिस की स्पेशल टीम बिहार गई हुई है।

बड़ी मां नीता सराफ कोर्ट में पेश
पैसों के लालच में आकर अपने प्रेमी अनिल सिंह के साथ विराट के अपहरण का जाल बुनने वाली विराट की बड़ी मां नीता सराफ को पुलिस ने आज पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जो विराट के अपहरण के बाद लगातार पुलिस एवं परिजनों की गतिविधियों की जानकरी गुप्त तरीके से अपहरणकर्ताओं को दे रही थी। इस बात का खुलासा खुद फरार आरोपी राज बिहारी द्वारा कहा था जिसके बाद पुलिस ने नीता को गिरफ्तार किया था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *