Site icon Navpradesh

गंदगी मिली तो अधिकारी कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

विधायक ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा

नवप्रदेश संवाददाता
बिलासपुर। शहर की सफाई व्यवस्था के संबंध में आ रही लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक शैलेश पांडे आज शहर के विभिन्न मार्गो में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों को विधायक शैलेश पाण्डेय ने निर्देश देते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विगत कुछ दिनों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गंदगी, नाली जाम की समस्या शहरवासियों द्वारा की जा रही थी। आज सुबह शैलेश पाण्डेय शहर के विभिन्न जगहों में जाकर निरीक्षण किये, इसके साथ ही जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहर को साफ रखने का काम महत्वपूर्ण हैं इसमे किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय-समय पर शहर के सभी जगहों की नियमित सफाई होती रहनी चाहिए।

Exit mobile version