छत्तीसगढ़

BIJAPUR BREAKING : मुठभेड़ में 5 जवानों के शहीद होने व 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Bijapur naxal police encounter : हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

बीजापुर/नवप्रदेश। बीजापुर (bijapur naxal police encounter) में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभड़ में पांच जवानों शहीद होने की खबर है। हमार बीजापुर संवाददाता के अनुसार पांच जवानों के शहीद होने तथा दो नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है।

हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह मुठभेेड़ बीजापुर के तर्रेम थानाक्षेत्र अंतर्गत सिलगेर के जंगल में हुई है। दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एंटी नकसल ऑपरेशन के तहत बीजापुर के उक्त इलाके में बीजापुर व सुकमा पुलिस की टीम निकली थी। सुकमा की टीम तो वापस लौट आई लेकिन बीजापर की पुलिस पार्टी के नक्सलियों के एंबुश में फंसे जाने की खबर है। खबर लिखे जाने तक मुभेड़ जारी होने की बात सामने आई है।

Related Articles

Back to top button