देशराजनीति

Bihar Exit Poll 2025 : बिहार के एक्जिट पोल आ गए सामने, जानिए किसकी बन रही सरकार

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के बाद आए एक्जिट पोल (Bihar Exit Poll 2025) के अनुमानों में राजग को पूर्ण बहुमत के साथ राज्य की सत्ता में वापसी करते हुए दिखाया गया है। विभिन्न एजेंसियों के एक्जिट पोल के अनुसार, राजग आसानी से 122 के जरूरी बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 140-150 सीटें जीत सकता है। यदि चुनाव नतीजे एक्जिट पोल के आकलनों के अनुरूप रहे तो महागठबंधन के बदलाव की गूंज पर राजग के विकास का नारा भारी पड़ता नजर आ रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=gGiWMnPlqew

चुनाव नतीजों के रूझानों से साफ है कि बिहार में नीतीश राज कायम रहेगा यानी सत्ता की डगर एक बार फिर राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव से दूर रह सकती है। वहीं, बिहार में वैकल्पिक राजनीति का तीसरा कोण बनाने की प्रशांत किशोर की मुहिम चुनावी पिच पर कमजोर साबित होती दिख रही है। उनकी पार्टी जनसुराज प्रतिष्ठा बचाने लायक सीटें भी जीतने की स्थिति में नहीं दिख रही है। जनसुराज पार्टी (Bihar Exit Poll 2025) को जीरो से लेकर पांच सीटें मिलने तक की संभावना जताई गई है।

बिहार में मतदान समाप्त होने के बाद मंगलवार को टीवी न्यूज चैनलों ने कई एजेंसियों द्वारा किए गए एक्जिट पोल के अनुमानों का प्रसारण किया, जिसमें लगभग सभी में राजग के बड़े बहुमत से सत्ता में बने रहने का दावा किया गया है। न्यूज-19 चैनल के एक्जिट पोल में सामने आए रूझानों के अनुसार, राजग के राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 140-150 सीटें जीतने का दावा किया गया है। वहीं, महागठबंधन के खाते में 85-95 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=yGt6s0CfTCg

कई न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल परिणाम (Bihar Exit Poll 2025) दिखाए, लेकिन उन्होंने इसका दारोमदार चुनाव बाद सर्वेक्षण करने वाली एजेंसियों पर ही डाला। चाणक्य स्ट्रेटजीज एजेंसी के न्यूज 24 चैनल पर प्रसारित एक्जिट पोल के अनुसार, राजग को बिहार में आसानी से सत्ता मिलने जा रही है। हालांकि, उसके आंकड़ों के मुताबिक महागठबंधन भी सौ का आंकड़ा पार करते हुए 100-108 सीटें जीत रहा है। एक्जिट पोल करने वाली इन एजेंसियों के वैज्ञानिक तौर-तरीकों चाहे जो हों, मगर सभी चुनाव में राजग की जीत के ही अनुमान लगा रहे हैं।

एक्जिट पोल में किसे कितनी सीटें

एजेंसी राजग महागठबंधन अन्य
मैट्रिज 147-167 70-90 2-10
पी मार्क 142-162 80-98 1-7
जेवीसी पोल 135-150 88-103 3-6
पीपल्स पल्स 133-159 75-101 2-15
पीपल्स इनसाइड 133-148 87-102 3-8
पोलस्टार्ट 133-148 87-102 3-5
चाणक्य स्ट्रैटजीज 130-138 100-108 3-5

Related Articles

Back to top button