Big News from Kanker : कांकेर से बड़ी खबर...CAF जवान ने अपने ही 2 साथियों को भूना...1 की मौके पर मौत...दूसरा भागकर...?

Big News from Kanker : कांकेर से बड़ी खबर…CAF जवान ने अपने ही 2 साथियों को भूना…1 की मौके पर मौत…दूसरा भागकर…?

Big News from Kanker : Big news from Kanker... CAF jawan roasted his own 2 comrades... 1 died on the spot... the other ran away...?

Big News from Kanker

कांकेर/नवप्रदेश। Big News from Kanker : कांकेर से बड़ी खबर आ रही है। CAF के एक जवान ने अपने ही दो साथियों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे आरक्षक ने भागकर अपनी जान बचाई।

इस घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक फायरिंग करने के बाद जवान मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले (Big News from Kanker) की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि जवान रात से ही तनाव में था।

जानकारी के मुताबिक उप चुनाव में स्ट्रॉग रूम में सुरक्षा को लेकर 11वीं बटालियन बीएसएफ की तैनात थी।हेड कांस्टेबल सुरेंद्र भगत की मौत हो गई है। इंसास रायफल से फायरिंग की है। फायरिंग करने वाला आरक्षक पुरषोत्तम सिंग अभी भी फायरिंग करने के बाद रूम के अंदर बंद किया हुआ था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है।

आपको बता दे कि, छत्‍तीसगढ़ में इस प्रकार की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बस्‍तर संभाग में जवानों द्वारा अपने ही साथी जवानों पर फायरिंग की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। जिसमें कई जवानों की मौत हो चुकी है। अर्धसैनिक बलो के कैंप में भी कुछ दिनों पहले भी आपसी गोलीबारी (Big News from Kanker) की घटना हुई थी

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *