छत्तीसगढ़

BIG BREAKING: पाटन: पिता-पुत्र ने लगाई फांसी, पैरावट में जली मिली तीन लाशें..

-खुड़मुड़ा कांड के बाद पाटन विधानसभा की दूसरी बड़ी घटना

दुर्ग/पाटन। Five people died in Patan: दुर्ग जिले के पाटन के बठेना का है। एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। डॉग स्क्वॉयड और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बता दें पिता-पुत्र की लाश फंदे पर लटकी मिली है। पत्नी और दो बच्चों की जली हुई लाश पैरावट में मिली है।

जानकारी के मुताबिक पाटन (Five people died in Patan) के बठेना में तीन लोगों के शव जली हुई हालत में मिली है। वहीं 2 की लाश फांसी पर लटकी मिली है। एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बठेना निवासी राम बृज गायकवाड़ पिता रंगु राम 55 वर्ष एवं उसके पुत्र संजू गायकवाड़ एक ही रस्सी में झूलते मिला।

मौके पर उनकी पत्नी जानकी बाई और दोनो पुत्री ज्योति गायकवाड़ एवं दुर्गा गायकवाड़ के नही होने पर जो लाश पैरावट में है उसे उसकी पत्नी और दोनो बेटियों की होने की अंदेशा जताई जा रही है।

पैरावट (Five people died in Patan) में जो लाश है उसे तार से बांधा गया है। पुलिस को आशंका है कि पत्नी व दोनों बेटियों की पहले हत्या हुई और बाद में पिता पुत्र ने फांसी लगाई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

बठेना में पितां पुत्र की लाश जहाँ पर है वही पर राख का ढेर भी दिख रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक राख के ढेर में किसी महिला की जली हुई खोपड़ी भी दिखाई दे रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक राम बृज की पत्नी व लड़की का ही वह खोपड़ी हो सकती है। लेकिन अभी तक कुछ कहा नही जा सकता। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Nav Pradesh | बाथरूम में निकला कोबरा, सर्पमित्र ने ऐसे पकड़ा

https://www.youtube.com/watch?v=WikRC3mK2kQ&t=73s
navpradesh tv

Related Articles

Back to top button