Site icon Navpradesh

Big Breaking : गजल गायक पंकज उधास का देहांत, लंबी बीमारी के बाद 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Big Breaking : Ghazal Singer Pankaj Udhas

Big Breaking : Ghazal Singer Pankaj Udhas

नवप्रदेश डेस्क। Big Breaking : Ghazal Singer Pankaj Udhas गजल गायक पंकज उधास लंबी बीमारी के बाद 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्हें 2006 में पद्मश्री मिला था। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर दी है। गजल गायक पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हाॅस्पिटल सोमवार 26 फरवरी की सुबह 11 बजे अंतिम सांस ली। पंकज उधास को बड़ी पहचान फेमस गजल ‘चिट्ठी आई है’ से मिली थी।

पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। वो अपने तीनों भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका परिवार राजकोट के पास चरखाड़ी नाम के एक कस्बे का रहने वाला था। उनके दादा जमींदार थे और भावनगर राज्य के दीवान भी थे।

पंकज के दोनों भाई मनहर और निर्जल उधास म्यूजिक इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम हैं। इस घटना के बाद पेरेंट्स को लगा कि पंकज भी अपने भाइयों की तरह म्यूजिक फील्ड में कुछ बेहतर कर सकते हैं, जिसके बाद पेरेंट्स ने उनका एडमिशन राजकोट में संगीत एकेडमी में करा दिया।

उन्होंने फिल्म नाम में काम किया और गजल ‘चिट्ठी आई है’ को अपनी आवाज दी। ये गजल उनके करियर के बेहतरीन गजलों में से एक है। इस गजल की ऐडिटिंग डेविड धवन ने की थी।

Exit mobile version