देशराजनीति

BIG BREAKING: CM योगी आदित्यनाथ का अचानक दिल्ली दौरा, अमित शाह से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी

cm yogi adityanath: कल लखनऊ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और केंद्रीय मंत्री सुनील बंसल के साथ बैठक की

लखनऊ। cm yogi adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। वह शाम 4 बजे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। वह कुछ केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

वह कल सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। उसके बाद वह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं। योगी आदित्यनाथ (cm yogi adityanath) लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वे शीघ्र ही गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर करीब एक बजे योगी दिल्ली के लिए रवाना हुए।

कहा जा रहा है कि मोदी-शाह के साथ बैठक के दौरान योगी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश संगठन और कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा हो सकती है।

देर रात तक स्वतंत्रदेव सिंह और सुनील बंसल से मुलाकात –

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल लखनऊ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और केंद्रीय मंत्री सुनील बंसल के साथ बैठक की। बैठक देर रात तक चली। हालांकि, कहा गया कि यह हर महीने होने वाली एक नियमित बैठक थी। हालांकि बैठक के लिए सुनील बंसल हेलीकॉप्टर से लखनऊ पहुंचे थे।

पता चला है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक और मौजूदा राजनीतिक उठापटक की जानकारी देने दिल्ली गए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश भाजपा पिछले एक महीने से विभिन्न राजनीतिक विवादों में घिरी हुई है। हाल ही में भाजपा और आरएसएस के कुछ वरिष्ठ नेता भी लखनऊ गए हैं।

Related Articles

Back to top button