BIG BREAKING CM House : CM हाउस के पास मिला जिंदा बम, हाई अलर्ट पर सीएम सिक्योरिटी, इलाका किया सील

BIG BREAKING CM House : CM हाउस के पास मिला जिंदा बम, हाई अलर्ट पर सीएम सिक्योरिटी, इलाका किया सील

चंडीगढ़, नवप्रदेश। पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास से कुछ दूरी पर स्थित एक पार्क में जिंदा बम मिला है। जिससे हड़कंप मच गया है। बम मिलने के बाद सीएम की सिक्योरिटी को हाई अलर्ट पर रख दिया गया (BIG BREAKING CM House) है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेक्टर 2 स्थित आधिकारिक निवास से महज 2 किलोमीटर दूरी पर राजिंदरा पार्क में आम के बगीचे बम मिला है। बम शैल एक्टिव है। जहां बम मिला है वहां से एक किलोमीटर की दूरी पर मुख्यमंत्री का हेलीपैड भी (BIG BREAKING CM House) है।

बम मिलने की खबर मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को अपने सुरक्षा घेर में ले लिया है। इसके साथ ही आर्मी बम स्क्वायड को इसकी जानकारी दी गई है। बम स्क्वायड के पहुंचने पर बम को डिफ्यूज किया (BIG BREAKING CM House) जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस के सिविल डिफेंस नोडल ऑफिसर कुलदीप कोहली का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी। हम यह पता लगाएंगे कि आखिर जिंदा बम यहां कैसे पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *