Bhent Mulakat : बस्तर दौरे से पहले सीएम का आया बयान, भाजपा पर कसा तंज, पेशा कानून को लेकर कह दी बड़ी बात

Bhent Mulakat : बस्तर दौरे से पहले सीएम का आया बयान, भाजपा पर कसा तंज, पेशा कानून को लेकर कह दी बड़ी बात

Bhent Mulakat,

रायपुर, नवप्रदेश। भेंट-मुलाकात अभियान (Bhent Mulakat) के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर दौरे पर निकलने से पहले बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी शुरू से आदिवासियों को शोषित करती आई है। उनके समय में बस्तर से हजारों की तादाद में लोगों ने पलायन किया। कांग्रेस हमेशा से आदिवासियों की हित की रक्षा करती रही है। 15 साल में रमन सिंह पेशा कानून को लेकर नियम नहीं बना पाए।

भाजपा के जेल भरो आंदोलन पर साधा निशाना कहा-

भाजपा के लोग काले कानून छत्तीसगढ़ में लागू हुआ बोलकर प्रदर्शन (Bhent Mulakat) किए। हमने केवल इतना कहा है कि यदि कोई आंदोलन प्रदर्शन करें शासन को जानकारी देकर अनुमति ले लें क्योकि आम जनता को इससे परेशानी होती है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी यह नियम है। भाजपा के नेताओं को वहां भी जाकर विरोध करना चाहिए। एक जगह गलत है तो दूसरे जगह सही कैसे हो सकता है। भाजपा को आंदोलन (Bhent Mulakat) महंगाई,कोयला संकट और ट्रेन बंद हुआ है इसे लेकर करना चाहिए। महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। हर चीज के रेट बढ़ रहे हैं। भाजपा इस पर मौन क्यों है।

छग की योजनाओं की देश भर में चर्चा-

सीएम ने कहा छग सरकार की योजनाओं की देश भर में चर्चा हो रही है। छत्तीसगढ़ में कृषि उत्पाद की कीमत सबसे ज्यादा मिल रही है। इसकी चर्चा देशभर में है।

सब लोगों का यह देश है-

देश में हो रही हिंदू-मुस्लिम की राजनीति पर सीएम ने कहा देश में बिना जाति के लोग रहते हैं। सब लोगों का यह देश है। भाईचारा प्रेम का संदेश देना चाहिए है ना कि डर और भय का। आज सबसे ज्यादा जरूरी भारत माता की हम सेवा करें। यहां जितने लोग निवास करते हैं वही तो भारत माता है।

बृजमोहन के आरोपों पर पलटवार –

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी है।15 साल वो सत्ता में रहे किसान मजदूर क्या चाहते हैं उनको कुछ समझ नहीं आया। तीन-तीन बार उन्हें मौका मिला। आज हमारा अन्नदाता प्रसन्न है। राजीव गांधी के किसान न्याय योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है। एक भी ऐसा किसान नहीं है जिसे इसके तहत पैसा नहीं मिला हो। एक परिवार को यहां 35 किलो चावल मिल रहा है।

अपनी चिंता करें रमन सिंह –

पूर्व सीएम रमन सिंह द्वारा चिंतन शिविर पर सवाल उठाने पर सीएम भूपेश ने कहा-रमन सिंह को कांग्रेस के इतिहास के बारे में जानकारी नहीं है। वो अपनी चिंता करें। पुरंदेश्वरी जी आती हैं तो उनको पूछा नहीं जाता है। इतनी उपेक्षा क्यों है इसके बारे में पूछना चाहिए। राज्यसभा चुनाव में बीजेपी द्वारा स्थानीय व्यक्ति को भेजे जाने की मांग करने पर मुख्यमंत्री ने कहा-
वो कौन होते है तय करने वाले? वो अपने पार्टी को सलाह दें,ये कभी छत्तीसगढ़ के हित के में नहीं बोलते। छग की जनता के हित के बारे में उनको आवाज उठाना चाहिए।

देश को कोयले की जरूरत है तो आज पैसेंजर ट्रेन बंद –

हसदेव अरण्य में कोयला उत्खनन को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,

कोयला वहीं है जहां पहाड़ हैं और जंगल हैं और जंगलों को बचाने के लिए उसकी नीति बनी है। वन विभाग देखता है। वन अधिनियम है, पर्यावरण अधिनियम है, उसके तहत गाइड होते हैं उन नियमों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। यदि वहां जो प्रभावित लोग हैं, उनको मुआवजा बराबर मिलना चाहिए। देश को कोयले की जरूरत तो है आज पैसेंजर ट्रेन बंद है। कभी इतिहास में सुना था पैसेंजर ट्रेन को लोग आंदोलन करके रखते थे, आज खुद भारत सरकार ट्रेन बंद कर रही है। ऐसा कभी इतिहास में हुआ है, पहली बार हो रहा है ट्रेन बंद किया जा रहा है। अभी रेल मंत्री आए भी थे कोयला मंत्री लगातार देख रहे हैं। यदि देश को ऊर्जा चाहिए, बिजली चाहिए तो कोयले की जरूरत पड़ेगी। कोयला कहां से मिलेगा! जहां कोयला खदान है वहीं से मिलेगा, लेकिन जो नियम है उसका पालन होना चाहिए, उस में कहीं कोताही नहीं बरती जाएगी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *