छत्तीसगढ़

झारखंड जा रहे प्रवासी श्रमिकों की बस की बेमेतरा में डम्पर से टक्कर, तीन मृत

बेमेतरा/नवप्रदेश। बेमेतरा (bemetara) जिले में गुरुवार को प्रवासी श्रमिकों (migrant labourer) को पुणे से झारखंड ले जा रही बस (bus) हादसे (accident) का शिकार हो गई। बस (bus) की एक डम्पर से हुई टक्कर में तीन लोगो की मौत हो गई और 23 घायल हो गए।

हादसे (accident) को लेकर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुणे से झारखंड जा रहे प्रवासी श्रमिकों (migrant labourer) की बस की बेमेतरा में राष्ट्रीय राज मार्ग पर टेमरी के पास डम्पर से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए।

घायलों में पांच की स्थिति गंभीर बताई गई है। वहीं पांच प्रवासी श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बस और डम्पर की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों के परखच्चे उड़ गए। दोनो वाहनों की भिड़ंत के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू करने के साथ ही घटना की पुलिस को जानकारी दी।

नांदघाट के थाना प्रभारी आनंद कोमरा ने बताया कि घायल श्रमिकों को नवागढ़ और बिलासपुर उपचार के लिए भेजा गया है। बाकी श्रमिकों को जल्द ही दूसरे वाहन से आगे गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button