Breaking : बहुमतशुदा कांग्रेस की क्रॉस वोटिंग से BJP जीती |

Breaking : बहुमतशुदा कांग्रेस की क्रॉस वोटिंग से BJP जीती

Baikunthpur Municipality

Baikunthpur Municipality

कोरिया/नवप्रदेश। (Baikunthpur Municipality) : बैकुंठपुर नगर पालिका में भाजपा ने अध्यक्ष बनाने में सफलता पाई है। भाजपा से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नविता शिवहरे ने जीत दर्ज की है। ऐसा बताया जा रहा है कि यहां कांग्रेस के एक पार्षद ने क्रास वोटिंग की है। इधर भाजपा में इस जीत के बाद ख़ुशी की लहर है।

जानकारी के मुताबिक बैकुंठपुर नगर पालिका में कांग्रेस को बहुमत मिला था। कांग्रेस के 11, भाजपा के 7 और 2 निर्दलीय पार्षदों ने यहां जीत दर्ज की थी। जिसके बाद से ही यहां कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने के दावें किए जा रहे थे, लेकिन कहते है न समय से बलवान कोई नहीं। धन संपदा भी नहीं। ठीक एन वक्त पर किस्मत ने पलटी मारी और कांग्रेस के हाथ आई बाजी बीजेपी के पल्ले चले गया।

दरअसल बैकुंठपुर नगर पालिका (Baikunthpur Municipality) में शनिवार को सुबह से अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने साधना जायसवाल को उम्मीदवार बनाया, वहीं भाजपा ने नविता शिवहरे को अपना प्रत्याशी घोषित किया। मतदान के बाद जब जब परिणाम आए तो दोनों को 10-10 वोट मिले। जिसके बाद मुकाबला टाई हो गया। इसके बाद पर्ची निकालकर फैसला किया गया। जिसमें बीजेपी प्रत्याशी नविता शिवहरे को जीत मिली है।

कांग्रेस की मुर्शरत ने की क्रॉस वोटिंग

भीतरखाने की खबर ये है कि वार्ड नंबर 11 से मुर्शरत जहां कांग्रेस के टिकट से पार्षद चुनी गई। बैकुंठपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए उनके पति आफताब अहमद ने उनकी दावेदारी कांग्रेस के तमाम नेताओं के सामने रखी थी। जिसे खारिज करते हुए कांग्रेस ने साधना जायसवाल को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। कहा जा रहा है कि इसी बात से नाराज मुर्शरत जहां ने आखिर समय में बगावत करते हुए क्रॉस वोटिंग की है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

इधर, अध्यक्ष पद के परिणाम (Baikunthpur Municipality) आए तो कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं नारेबाजी करने लगे। उन्होंने कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। फिलहाल इस पर अभी कांग्रेस के किसी सीनियर नेता का बयान सामने नहीं आया है। बैकुठपुर नगर पालिका में इससे पहले कांग्रेस का ही कब्जा था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *