देश

Corona से पद्मश्री निर्मल सिंह खालसा समेत गुरुवार को तीन की मौत

नई दिल्ली/नवप्रदेश। कोरोना (corona) से गुरुवार को तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें पद्मश्री निर्मल सिंह खालसा (padmshree khalsa dies) भी शामिल हैं। पंजाब से ही एक अन्य बुजुर्ग की भी मौत हुई है। कोरोना से मृत्यु का तीसरा केस गुजरात के बडोदरा का है।

वहीं देश में कोरोना (corona) संक्रमितों का आंकड़ा अब बढ़कर 1834 हो गया है। बुधवार दोपहर तक देश में  संक्रमितों का आंकड़ा 1637 था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी थी। वहीं मृतकों को आंकड़ा 38 था। कोरोना से पंजाब में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 47 लोग संक्रमित हैं।

खालसा (padmshree khalsa dies) श्री हरिमंदिर साहिब के हजूरी रागी रहे हैं।

उन्होंने गुरुवार तड़के साढ़े चार बजे गुरु नानक देव हस्पताल में अंतिम सांस ली।

निर्मल सिंह खालसा की मौत के समाचार में पंथक हलका स्तब्ध है।

उन्हें तीन दिन पहले खांसी-जुकाम व हलका बुखार हुआ था।

जिसके बाद गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।

इससे पहले निर्मल सिंह कुछ दिन श्री गुरु राम दास मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहे।

वहां के डॉक्टरों को ही इलाज के दौरान उनके कोरोना वायरस से पीड़ित होने का पता चला था।

फिर उन्हें गुरु नानक देव हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया।

जहां तीन दिन पहले उनके सैंपल सरकारी मेडिकल कॉलेज में बनी लैब में भेजे गए।

बुधवार को मिली रिपोर्ट में उनके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

कोरोना के सर्वाधिक मरीज महाराष्ट्र में पाए गए हैं।

सरकार ने चिकित्सकीय उपकरणों के उपलब्धता के लिए लाइफ लाइन उड़ान चालू की है।

Related Articles

Back to top button