झारखण्डदेश

Assembly Foundation Day Celebrations : झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, ये है लेटेस्ट अपडेट

रांची, नवप्रदेश। झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस 22 नवंबर (मंगलवार) को है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ और मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।

मौसम का यही हाल अगले 27 नवंबर तक रहने का अनुमान है। रांची के आसपास अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

22 से 27 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 22 नवंबर से 27 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ और मौसम मुख्यत: शुष्क रहेग। इस दौरान मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है।

पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क रहा। राज्य के पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं शीतलहर की भी स्थिति रही। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button