Assembly Election 2023 In CG : सबसे अधिक खैरागढ़ तो सबसे कम बीजापुर में मतदान

Assembly Election 2023 In CG : सबसे अधिक खैरागढ़ तो सबसे कम बीजापुर में मतदान

Assembly Election 2023 In CG :

Assembly Election 2023 In CG :

पहले चरण में 20 सीटों पर 70.87% मतदान हुआ, इस बार 2018 से 6.01 फीसदी कम वोटिंग

रायपुर/नवप्रदेश। Assembly Election 2023 In CG : छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों पर 70.87% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा खैरागढ़, सबसे कम बीजापुर में वोटिंग दर्ज की गई हैं। पिछली बार की तुलना में इस बार 2018 से 6.01 फीसदी कम मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है।

नारायणपुर में भाजपा नेता रतन दुबे की 3 दिन पहले नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। उनकी बेटी और पिता वोट काने पोलिंग बूथ पहुंचे थे। इसी तरह कवर्धा में मतदान केंद्रों के बाहर भाजपा के बूथ पर भगवान राम के साथ प्रत्याशी के होर्डिंग लगाए गए हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान मंगलवार शाम 5 बजे खत्म हो गया है। अब जो बूथ के अंदर रह गए हैं, वही मतदाता वोट कर सकेंगे।

शाम 5 बजे तक 70.87 प्रतिशत मतदान हो चुका था। वहीं मतदान के बीच नक्सलियों ने जमकर आतंक मचाया। कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में नक्सली वारदातें और मुठभेड़ की घटनाएं सामने आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *