बिजनेस

आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील इंडिया ने उच्च गुणवत्ता वाले पेटेंटेड रंगीन इस्पात उत्पाद ऑप्टिगल प्राइम और ऑप्टिगल पिन्नाकल किया लॉन्च

-ऑप्टिगल प्राइम और ऑप्टिगल पिन्नाकल क्रमश: 15 और 25 वर्षों की वारंटी के साथ उपलब्ध हैं
-ये मेक इन इंडिया उत्पाद आर्सेलर मित्तल की पेटेंटेड ऑप्टिगल श्रृंखला का हिस्सा हैं
-ये दोनों वेरिएंट भारत के तेजी से बढ़ते निर्माण और अवसंरचना क्षेत्रों की विशेष इस्पात आवश्यकताओं को पूरा करेंगे

नई दिल्ली/नवप्रदेश। ArcelorMittal Nippon Steel India: आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील इंडिया (ए एम / एन एस इंडिया) ने आज ऑप्टिगल प्राइम और ऑप्टिगल पिन्नाकल नामक दो उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद लॉन्च किए, जो इसके प्रीमियम रंगीन लेपित इस्पात पोर्टफोलियो ऑप्टिगल का हिस्सा हैं। इस लॉन्च के साथ, ए एम / एन एस इंडिया ने पहली बार भारतीय बाजार में यूरोपीय मानकों वाले अत्यधिक जंग प्रतिरोधी इस्पात को पेश किया है, जिसका उपयोग आधुनिक हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, राजमार्गों और बड़े भवन परियोजनाओं जैसे उच्च स्तरीय निर्माण कार्यों में किया जा सकता है। कंपनी ने C4 ग्रेड के उच्च गुणवत्ता वाले विशेष इस्पात के क्षेत्र में एक नई श्रेणी की शुरुआत की है, जो अब तक भारत में उपलब्ध नहीं थी, और जिसमें ए एम / एन एस इंडिया देश की एकमात्र घरेलू उत्पादक कंपनी के रूप में उभर कर सामने आई है।

https://navpradesh.com/skill-india-inauguration-of-skill-development-training-center-in-association-with-arcelormittal-nippon-steel-india/

यह उत्पाद प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए विकसित भारत के आह्वान को समर्थन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी का लक्ष्य इस विशेष इस्पात क्षेत्र में प्रमुख हिस्सेदारी प्राप्त करना और आने वाले 2-3 वर्षों में संपूर्ण कलर-कोटेड इस्पात क्षेत्र में 25त्न बाजार हिस्सेदारी हासिल करना है। भारत में रंगीन लेपित इस्पात का बाजार वर्तमान में लगभग 3.4 मिलियन टन का है और यह प्रतिवर्ष लगभग 10त्न की दर से बढ़ रहा है। ऑप्टिगल के दो नए विशेष वेरिएंट के जुडऩे से आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील इंडिया अपने लक्ष्यों की ओर तेज़ी से अग्रसर होगा।

https://navpradesh.com/interbrand-to-collaborate-on-brand-strategy-for-arcelormittal-nippon-steel-india/

ऑप्टिगल0 प्राइम, जो शहरी और मध्यम स्तर के जंग-प्रवण वातावरण के लिए उपयुक्त है, 15 वर्षों की वारंटी के साथ आता है। यह सिलिकॉन मॉडिफाइड पॉलिएस्टर (एस एम पी), सुपर ड्यूरेबल पॉलिएस्टर (एस डी पी) और पी वी डी एफ जैसी उन्नत फिनिश में उपलब्ध है, और छत, दीवार परत (क्लैडिंग) एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए आदर्श विकल्प है।

https://navpradesh.com/arcelormittal-nippon-steel-india-distributes-cycles-to-meritorious-students/

ऑप्टिगल पिन्नाकल, इस श्रृंखला का सर्वोत्तम वेरिएंट है, जिसे औद्योगिक और तटीय क्षेत्रों जैसी कठिन परिस्थितियों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह 25 वर्षों की वारंटी के साथ आता है और इसमें पीयू/पीए कोटिंग्स का प्रयोग किया गया है, जो नमी, – किरणों और अत्यधिक तापमान से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है-जिससे यह हवाई अड्डों, गोदामों और समुद्र के सामने स्थित इमारतों के लिए उपयुक्त बनता है।

https://navpradesh.com/mittal-nippon-steel/

आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील इंडिया निदेशक और सेल्स एवं मार्केटिंग के उपाध्यक्ष रंजन धर ने कहा

ऑप्टिगल प्राइम और ऑप्टिगल पिन्नाकल का शुभारंभ हमारी गुणवत्ता, स्थायित्व और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जैसे-जैसे भारत निर्माण और अवसंरचना के क्षेत्र में ‘विकसित भारत’ की दिशा में आगे बढ़ रहा है, हम गर्व के साथ विश्वस्तरीय इस्पात समाधान प्रस्तुत कर रहे हैं जो विभिन्न जलवायु में औद्योगिक आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button