जी.पी.सिंग का ओडिशा से भी है कनेक्शन,बड़बिल में भी दबिश

जी.पी.सिंग का ओडिशा से भी है कनेक्शन,बड़बिल में भी दबिश

ACB RAID

ACB RAID


ACB RAID : अनुपातहीन सम्पत्ति की शिकायत पर हुई कार्रवाई

रायपुर/नवप्रदेश। ACB RAID : IPS जी.पी.सिंग के ठिकानों पर मारे गए छापे में प्रदेश के 10 ठिकानों के अलवावा ओडिशा के बड़बिल में भी दबिश दी गई। आपको बता दें कि बड़बिल केन्दुझर ज़िले के अंतर्गत एक शहर है।

वर्तमान में जी.पी.सिंग पुलिस अकेडमी में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। सिंग 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। IPS अफसर पर ACB की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

ADG जी.पी.सिंग पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। इसके साथ ही उनसे जुड़े कई अफसर (ACB RAID) भी निशाने पर हैं। फिलहाल कार्रवाई सुबह 6 बजे से जारी है। ACB मामले का खुलासा संभवत शाम तक कर सकती है। इसके बाद उनके खिलाफ ब्यूरो में मामला भी दर्ज हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक, ACB की 10 अलग-अलग टीमें ADGP जी.पी.सिंग 10 से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई कर रही हैं। प्रदेश में किसी IPS अफसर के खिलाफ ACB की IPS अफसर पर पहली कार्रवाई की है।

ADG जी.पी.सिंग साल 2019 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के चीफ थे। उन्हें भूपेश सरकार ने एक साल पहले वहां से हटाकर पुलिस अकेडमी भेज दिया था। इससे पहले IPS जी.पी.सिंग रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के IG भी रह चुके हैं।

इस कार्रवाई के साथ ही जी.पी.सिंग के करीबियों पर भी शिकंजा (ACB RAID) कसने लगा है। इसमें कई आईपीएस अफसर भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ACB टीम ने कई अफसरों और करीबियों के ठिकानों पर भी छापे मारे हैं। हालांकि ACB ने अभी तक की जानकारी स्पष्ट नहीं की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के साथ ही राजनांदगांव और भिलाई में छापे की सूचना है। सूत्र बताते हैं कि जी.पी.सिंग का ओडिशा से भी नाता है और वहां भी कुछ ठिकानो पर दबिश ACB ने दिया है। साथ ही जी.पी.सिंग के अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

विवादों से घिरे रहे IPS जी.पी.सिंग

SP बनने के साथ ही IPS जी.पी.सिंग के साथ विवाद भी जुड़ना शुरू हो गया था। बस्तर SP रहने के दौरान जी.पी.सिंग करीब 100 ग्रामीणों को रायपुर लेकर आए थे। बताया जाता है कि गैलेंट्री पाने की लालच में लाए गए ग्रामीण यहां पहुंचे तो पता चला कि वह नक्सली नहीं बल्कि सामान्य आदिवासी हैं। वहीं अपने ही वरिष्ठ और मातहत अधिकारियों के साथ उनके झगड़े भी चर्चा में रहे हैं। एक IG के घर से लूट की रकम बरामद करने की साजिश में भी इनका नाम आया था। जी.पी.सिंग खेल संचालक भी रहे। इस दौरान भी वे विवादों से घिरे रहे। जिसके बाद उन्हें बिलासपुर IG बनाया गया। लेकिन वहां भी उनका विवाद ने पीछा नहीं छोड़ा।

SP राहुल शर्मा की आत्महत्या में भी नाम शामिल

बिलासपुर SP राहुल शर्मा मार्च 2012 में आत्महत्या कर ली थी। तब जी.पी.सिंग बिलासपुर के IG थे। इस दौरान SP राहुल शर्मा और IG जी.पी.सिंग के बीच कई बार विवाद की बात सामने आई थी। यही नहीं राहुल शर्मा के सुसाइड नोट में भी उन्होंने प्रताड़ना का आरोप लगाया। लेकिन जी.पी.सिंग पर जांच तो हुई पर उन पर कोई आंच नहीं आया। जिसको लेकर विरोध भी हुआ था, लेकिन जी.पी.सिंग को पदोन्नति भी मिल गई। आज भी समय समय पर राहुल शर्मा के आत्महत्या पर जांच के लिए दबाव बनाया जरूर जाता है लेकिन पूरा मामला अब ठंडे बस्ते में है।

आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर कार्रवाई

जी.पी सिंग पर आय से अधिक संपत्ति की शिकायत कई दिनों से थी। लेकिन आज सुबह पर कार्रवाई की शुरुआत हुई। एसीबी निदेशक आरिफ शेख ने कहा कि शुरुआती जांच (ACB RAID) जारी है, जिसमे भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत एफआईआर दर्ज कर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा की अनुपातहीन सम्पत्ति को लेकर प्रदेश में करीब 10 ठिकानों के अलावा दीगर राज्यों के ठिकानों पर भी जांच चल रही है। शाम तक ही कुछ तथ्य सामने आ पाएंगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *