ank rashifal today : कहते है आपके तारे सितारें, देखें आज का अंक राशिफल… |

ank rashifal today : कहते है आपके तारे सितारें, देखें आज का अंक राशिफल…

ank rashifal today 26 september

Pankaj Maheshwari

ank rashifal today : दोस्तो नमस्कार आज का जो शुभ दिन है वह है 26 सितंबर। आज के दिन जिसका जन्म हुआ है उनके लिए अंको के योग अनुसार अर्थशास्त्री में विद्या हासिल होती है जैसे हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, अभिनेता धर्मेंद्र।

आज के दिन जन्म लेने वाले जातकों के कई बार दोहरे विवाह का भी योग बनता है। कुछ जातकों को खुन संबंधी परेशानियों का शिकार होना पड़ता है तो कुछ को शरीर के नीचले हिस्से में दिक्कत आती है। आईएं अब आज के दिन जन्में जातकों का अंक राशिफल देखते है।

अंक 1

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 1, 10, 19, 28 है उनके लिए आज का दिन शुभ नहीं है। कार्यों में रूकावट के संकेत बन रहे हैं। समय ठीक नहीं है जिससे उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बेहतर होगा संभल कर चले अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती है।

अंक 2

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 2, 11,20, 29 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। लाभ की स्थिति बन रही है, स्वास्थ्य की दृष्टि से सफर करना आवश्यक है।

अंक 3

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 3, 12, 21, 30 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता के संकेत मिल रहे हैं। आज का पूर्णरूप से आपके लिए अनुकूल है। कुछ बड़ी सफलता हाथ लगने के संकेत मिल रहे हैं।

अंक 4

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 4, 13, 22, 31उनके लिए आज का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है। कार्यों में रूकावट, तनाव व मानसिक रूप से प्रताडऩा भी हो सकती है। आज का दिन अच्छा नहीं, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

अंक 5

जिन जातकों की जन्मतिथि अंंक 5, 14, 23 उनके लिए आज का दिन शुभ नहीं है। कार्यों में रूकावट के संकेत मिल रहे हैं। परिवार या दोस्तों के बीच मतभेद हो सकते हैं। अच्छा होगा कि भगवान शिव का उपासना करें। मन को शांत रखें।

अंक 6

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 6, 15, 24 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता मिलेगी। मान, सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। सफलता के योग बन रहे हैं। कोई नई वस्तु की खरीदी कर सकते हैं। दिन अच्छा है।

अंक 7

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 7, 16, 25 है उनके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक है। कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। कुल मिलाकर आज का दिन शुभ है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

अंक 8

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 8, 17, 26 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता मिलने के संकेत है। कोई लंबी यात्रा भी हो सकती है। नए कार्य करनेे की शुरूआत हो सकती है।

अंक 9

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 9, 18, 27 है उनके लिए आज का दिन शुभ नहीं। कार्यों में रूकावट के संकेत मिल रहे हैं। मानसिक रूप से तनाव व स्वास्थ्य में परेशानियां आ सकती है। अपनों की समस्या से हो सकते हैं परेशान।

Ank Rashifal Today

विशेष :

  • -आज अंक 1, 4, 5, 9 के लिए नकारात्मक ऊर्जा से भरा है। थोड़ा संभल कर चलने की आवश्यकता है। शंका समाधान के लिए आप संपर्क कर सकते हैं।
  • -आज अंक 2, 7, 6, और 8 के लिए सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनते हुए। अच्छी सफलता, अच्छे कार्य व ऊर्जा भरा हो सकता है। आज का दिन

पंकज माहेश्वरी

अंक ज्योतिष, वास्तु विशेषज्ञ व अध्यक्ष अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद छत्तीसगढ़, संपर्क नंबर -7415114000

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *