ank rashifal today : क्या कहतें है आपके अंक, आज का अंक राशिफल

Numerologist Pankaj Maheshwari
आज का जो शुभ दिन है वह है 24 सितंबर और आज के दिन आपके लिए कैसा रहेगा। इसके बारे में कुछ अंकों का आकलन श्री पंडित पंकज माहेश्वरी के अनुसार। आईए जानते है क्या कहते है आज आपके सातरे सितारे।
अंक 1
जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 1, 10, 19, 28 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्याे में सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। मान सम्मान यश की प्राप्ति होगी, यात्रा की संभावना बन रही है।
अंक 2
जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 2, 11,20, 29 है उनके लिए आज का दिन शुभ नहीं है। कार्यों में रूकावट आने के संकेत मिल रहे हैं। मन को शांत रखें। स्वास्थ्य से संबंधी कुछ परेशानियां आ सकती है। बेहतर होगा तनाव से बचकर रहे है।
अंक 3
जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 3, 12, 21, 30 है उनके लिए आज का दिन संघर्ष हो सकता है। कार्यो में रूकावट के संकेत है। व्यापार में फायदा होने के संकेत मिल रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।
अंक 4
जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 4, 13, 22, 31उनके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक है। प्रेम संबंधों में आशातीत सफलता मिलने के संकेत है। कार्यक्षेत्र में अभी समय अच्छा चल रहा है। सूर्य भगवान की पूजा करें।
अंक 5
जिन जातकों की जन्मतिथि अंंक 5, 14, 23 उनके लिए आज का दिन मानसिक परेशानियों से भरा हो सकता है। भगवान शिव का ध्यान करें। कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत मिल रहे हैं। मन को शांत रखे और अपने गुस्से पर कंट्रोल करना सिखे।
अंक 6
जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 6, 15, 24 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। मान, सम्मान यश की प्राप्ति होगी। कुछ नए कार्य आपके इंतजार में है। धैर्य रखें समय का इंतजार करें।
अंक 7
जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 7, 16, 25 है उनके लिए आज का दिन शुभ नहीं। कार्यक्षेत्र में रूकावट के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार संबंधी भी हानि होने के संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी कुछ व्यवधान उत्पन्न हो रहे हैं।
अंक 8
जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 8, 17, 26 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यो में सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। नए कार्यों की योजना बना सकते हैं। आज आप वाहन भी खरीद सकते हैं।
अंक 9
जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 9, 18, 27 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता के साथ मान, सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों में आशातीत सफलता मिलते हुए। अंक 9 चाहे तो गुप्त दान कर सकते हैं।